ओके....अध्यक्ष सहित प्रखंड कमेटी के सदस्यों ने पद छोड़ा

Published at :28 Jul 2014 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
ओके....अध्यक्ष  सहित प्रखंड कमेटी के सदस्यों ने पद छोड़ा

विश्रामपुर में झाविमो की स्थितिफोटो: कैप्सन- प्रखण्ड अध्यक्ष धमेन्द्र सिंह धीरू प्रतिनिधि, विश्रामपुर (पलामू). आगामी विस चुनाव से पहले विश्रामपुर विस क्षेत्र में झाविमो को बड़ा झटका लगा है़ रविवार को अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह धीरू सहित पूरी प्रखंड कमेटी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है़ प्रखंड अध्यक्ष धमेंर्द्र सिंह धीरु ने […]

विज्ञापन

विश्रामपुर में झाविमो की स्थितिफोटो: कैप्सन- प्रखण्ड अध्यक्ष धमेन्द्र सिंह धीरू प्रतिनिधि, विश्रामपुर (पलामू). आगामी विस चुनाव से पहले विश्रामपुर विस क्षेत्र में झाविमो को बड़ा झटका लगा है़ रविवार को अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह धीरू सहित पूरी प्रखंड कमेटी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है़ प्रखंड अध्यक्ष धमेंर्द्र सिंह धीरु ने कहा कि झाविमो को एक व्यक्ति प्रदीप यादव ने हाई जैक कर लिया है़ श्री सिंह ने कहा कि पलामू जिला का अध्यक्ष राजनीतिक रूप से अपरिपक्व व्यक्ति को बना दिया गया है़ पुराने व समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गयी है़ ऐसी परिस्थिति में पार्टी के किसी पद पर रह कर कार्य करना दूभर हो गया है़ उन्होेंने कहा कि वे सब सिर्फ अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं़ पार्टी में साधारण कार्यकर्ता की तरह कार्य करते रहेंगे़ इस्तीफा देने वालों में प्रखंड अध्यक्ष धमेंर्द्र सिंह धीरू, प्रखंड उपाध्यक्ष अर्जुन चौबे, विदेशी चौधरी, प्रखंंड सचिव शंकर राम, प्रखंड कोषाध्यक्ष ओमकार सिंह, युवा मोरचा प्रखंड अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, किसान मोरचा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चौधरी, पंचायत अध्यक्ष रवि सिंह, प्रेमचंद राम, अजय राम, सूरजमल चौधरी, डॉ सकेंद्र राम, सरयू राम सहित कई प्रमुख लोगों के नाम शामिल हैं़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola