आज से दुमका में अनशन पर बैठेंगे प्रदीप

रांची . झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सोमवार से दुमका आयुक्त कार्यालय के समक्ष अनशन पर बैठेंगे. श्री यादव संताल परगना में पिछले माह हुई तीन हत्या के मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तार नहीं किये जाने के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे. श्री यादव ने कहा है कि इस मामले में पिछले दिनों डीजीपी […]
रांची . झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सोमवार से दुमका आयुक्त कार्यालय के समक्ष अनशन पर बैठेंगे. श्री यादव संताल परगना में पिछले माह हुई तीन हत्या के मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तार नहीं किये जाने के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे. श्री यादव ने कहा है कि इस मामले में पिछले दिनों डीजीपी को पत्र लिख कर पूरे मामले की जानकारी दी थी. देवघर, जामताड़ा और गोड्डा में तीन लोगों की हत्या कर दी गयी थी. पुलिस दोषी को गिरफ्तार करने के बजाय, इसके खिलाफ आंदोलन करने वालों को प्रताडि़त कर रही है. सामाजिक कार्यकर्ता को पुलिस परेशान कर रही है. श्री यादव ने कहा कि पुलिस को नींद से जगाने के लिए आमरण अनशन पर बैठ रहा हूं. दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










