ePaper

रूसः पनडुब्बी में लगी आग, 14 नौसैनिकों की मौत, पुतिन ने दिये जांच के आदेश

Updated at : 03 Jul 2019 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
रूसः पनडुब्बी में लगी आग, 14 नौसैनिकों की मौत, पुतिन ने दिये जांच के आदेश

मॉस्कोः रूस की एक पनडुब्बी में आग लग जाने से चालक दल के 14 सदस्यों की मौत हो गई. देश के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि सोमवार को हुई इस दुर्घटना के दौरान कॉर्बन मोनॉक्साइड के कारण चालक दल के सदस्यों की मौत हो गयी. यह पनडुब्बी उत्तरी शहर सेवरोमोर्स्क […]

विज्ञापन
मॉस्कोः रूस की एक पनडुब्बी में आग लग जाने से चालक दल के 14 सदस्यों की मौत हो गई. देश के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि सोमवार को हुई इस दुर्घटना के दौरान कॉर्बन मोनॉक्साइड के कारण चालक दल के सदस्यों की मौत हो गयी. यह पनडुब्बी उत्तरी शहर सेवरोमोर्स्क में एक सैन्य बेस में तैनात है.

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एक जुलाई को गहरे पानी में पनडुब्बी पर बायोमेट्रिक आकलन के दौरान आग लग गयी. घटना के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि 14 नौसैन्य अधिकारियों की जान लेने वाला पनडुब्बी आग हादसा एक बड़ा नुकसान है. उन्होंने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू को घटना की पूर्ण जांच के आदेश दिए. पुतिन ने कहा कि यह हादसा नौसेना और सेना के लिए एक बड़ा नुकसान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola