ओके-फोटो- ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग कार्य रोका

भुचूंगडीह के लोगों ने की रोजगार की मांग फोटो फाइल : 17 चितरपुर ए-खड़ी मशीन . बी- घटना स्थल पर पहुंची पुलिस.प्रतिनिधि रजरप्पारजरप्पा प्रोजेक्ट के सेक्शन तीन चिलम टुंगरी गांव में क्लासिक कोल कंस्ट्रक्शन द्वारा कराये जा रहे आउटसोर्सिंग कार्य को भुचूंगडीह के ग्रामीणों ने ठप करा दिया. ग्रामीणों का कहना था कि जिस जगह […]
भुचूंगडीह के लोगों ने की रोजगार की मांग फोटो फाइल : 17 चितरपुर ए-खड़ी मशीन . बी- घटना स्थल पर पहुंची पुलिस.प्रतिनिधि रजरप्पारजरप्पा प्रोजेक्ट के सेक्शन तीन चिलम टुंगरी गांव में क्लासिक कोल कंस्ट्रक्शन द्वारा कराये जा रहे आउटसोर्सिंग कार्य को भुचूंगडीह के ग्रामीणों ने ठप करा दिया. ग्रामीणों का कहना था कि जिस जगह पर आउटसोर्सिंग कार्य किया जा रहा है, वह जमीन भुचूंगडीह के लोगों का दिया हुआ है. इसलिए हमलोगों को यहां रोजगार मिलना चाहिए. विरोध के बाद मशीनों को खड़ा करा दिया गया. इसकी सूचना पीओ संजय कुमार और माइंस इंचार्ज कुंदन सिंह को दिया गया. दोनों अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर विस्थापितों से बात करनी चाही, लेकिन आंदोलन कारी भड़क गये और पीओ के साथ अभद्र व्यवहार किया. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. उधर सूचना मिलने पर रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक नगीना पासवान दल बल के साथ पहुंचे. इसके पूर्व विस्थापित ग्रामीण वहां से चले गये. उधर ग्रामीणों के जाने के दो घंटा बाद उत्पादन पुन: शुरू हो सका. 25 लोगों पर मामला दर्जआउटसोर्सिंग कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर क्लासिक कोल कंस्ट्रक्शन के मैनेजर कुंदन कुमार सिंह ने भूचूंगडीह के नाजिर अंसारी, कासीम अंसारी सहित 25 लोगों पर रजरप्पा थाना में मामला दर्ज कराया है. इसके अलावे पीओ संजय कुमार ने भी सरकारी कार्य में बाधा और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में ग्रामीणों के खिलाफ थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










