मतों का ऑडिट शुरू होते ही काबुल हवाई अड्डे पर आतंकी हमला

Published at :18 Jul 2014 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
मतों का ऑडिट शुरू होते ही काबुल हवाई अड्डे पर आतंकी हमला

एजेंसियां, काबुल काबुल हवाई अड्डे पर गुरुवार को तालिबान के हमला बोलने के बाद वहां धमाकों और गोलीबारी की आवाजें गूंजती रहीं. हमला ऐसे समय हुआ है, जब देश में राष्ट्रपति पद के लिए सत्ता संघर्ष चल रहा है. एयरपोर्ट के बाहरी क्षेत्र की इमारत पर हमला मतों के अभूतपूर्व ऑडिट से ठीक पहले हुआ […]

विज्ञापन

एजेंसियां, काबुल काबुल हवाई अड्डे पर गुरुवार को तालिबान के हमला बोलने के बाद वहां धमाकों और गोलीबारी की आवाजें गूंजती रहीं. हमला ऐसे समय हुआ है, जब देश में राष्ट्रपति पद के लिए सत्ता संघर्ष चल रहा है. एयरपोर्ट के बाहरी क्षेत्र की इमारत पर हमला मतों के अभूतपूर्व ऑडिट से ठीक पहले हुआ है. अफगान सेना और नाटो बल लगभग 23 हजार मतपेटियां राजधानी में स्थानांतरित कर रहे हैं. गुरुवार से शुरू हो रही प्रक्रिया के तहत राजधानी में बने 100 जांच केंद्रों पर इन्हें जांचा जायेगा. काबुल में नाटो के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आइएसएएफ) का मुख्य शिविर एयरपोर्ट के पास ही स्थित है. आइएसएएफ लगभग 40 प्रतिशत मतपत्रों को हवाई मार्ग से लाने में मदद कर रहा है. गृह मंत्रालय ने कहा कि आतंकियों के एक समूह ने एयरपोर्ट पर एक निर्माणाधीन इमारत पर कब्जा करने के बाद स्वचालित हथियारों से गोलबारी की. रॉकेट ग्रेनेड दागे. अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. काबुल के उत्तर में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर असैन्य उड़ानों को स्थगित कर दिया गया है. आइएसएएफ और अफगान सेना के हेलीकॉप्टर इलाके के ऊपर मंडराते दिखे. गुरुवार के हमले से पहले मंगलवार को पाक्तिका प्रांत में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 42 लोग मारे गये थे. तालिबान के आतंकियों ने हमले की जिम्मेदारी ली है. निर्वाचन अधिकारियों ने उम्मीद जतायी कि धोखाधड़ी के दावों के चलते कई सप्ताह तक चले विवाद के बाद अब होनेवाले ऑडिट के नतीजे दोनों उम्मीदवारों को स्वीकार्य होंगे. ऑडिट के नतीजे आने में कम से कम तीन सप्ताह लग सकते हैं.कोट:”स्थिति पर जल्द काबू पा लिया जायेगा. क्योंकि सुरक्षाबलों ने स्वचालित राइफलों के साथ मोर्चा संभाल लिया है.जनरल अयूब सालंगी,गृहमंत्री,अफगानिस्तान ”हल्के और भारी हथियारों से लैस हमारे मुजाहिद्दीनों ने काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला किया. जबीउल्लाह मुजाहिद, प्रवक्ता, तालिबान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola