22 को सभी उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त

रांची . देश के मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत 22 जुलाई को राज्य के सभी उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. एटीआइ में होने वाली बैठक में सभी प्रमंडलों के आयुक्त, जिलों के डीसी, एसपी के अलावा आइजी, डीआइजी समेत अन्य अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. बैठक में चुनाव की तैयारी को […]
रांची . देश के मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत 22 जुलाई को राज्य के सभी उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. एटीआइ में होने वाली बैठक में सभी प्रमंडलों के आयुक्त, जिलों के डीसी, एसपी के अलावा आइजी, डीआइजी समेत अन्य अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. बैठक में चुनाव की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की जायेगी. उनको आवश्यक निर्देश दिये जायेंगे. गुरुवार को राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी पीके जाजोरिया ने प्रभारी मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती से मुलाकात की. मुख्य चुनाव पदाधिकारी कार्यालय में रिक्तियों के बारे में बताते हुए उनसे जल्द ही अधिकारियों को पदस्थापित करने का आग्रह किया. मालूम हो कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव पदाधिकारी लगातार सभी जिलों में उपायुक्तों और एसपी के साथ संपर्क में हैं. चुनाव आयोग की ओर से तीन वर्ष और उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे पदाधिकारियों को बदलने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










