ePaper

दक्षिण कोरिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,पांच की मौत

Updated at : 17 Jul 2014 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,पांच की मौत

सोल : दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू शहर में एक स्कूल और एक अपार्टमेंट परिसर के निकट आज एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी. ग्वांगजू के दमकल अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल में एक नौका के डूबने के कारण अभी तक लापता 11 लोगों की तलाश के अभियान में शामिल […]

विज्ञापन

सोल : दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू शहर में एक स्कूल और एक अपार्टमेंट परिसर के निकट आज एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी.

ग्वांगजू के दमकल अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल में एक नौका के डूबने के कारण अभी तक लापता 11 लोगों की तलाश के अभियान में शामिल होने के बाद यह हेलीकॉप्टर पूर्वी प्रांतीय अग्निशमन एजेंसी मुख्यालय की ओर लौट रहा था. नौका डूबने के कारण 290 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारण हेलीकॉप्टर में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी तथा जमीन पर एक स्कूली छात्र को मामूली चोट आयी है.

पूर्वी ग्वांगजू प्रांत में अग्निशमन एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच अधिकारियों की उस समय मौत हो गयी जब वे डूबी नौका के लापता लोगों की तलाश का काम समाप्त कर लौट रहे थे. टीवी पर जलते हुये हेलीकॉप्टर और वहां से उठते काले धुएं की फुटेज दिखाई गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola