मोदी ब्राजील की राष्ट्रपति से मिले,तीन द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर

Updated at : 17 Jul 2014 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी ब्राजील की राष्ट्रपति से मिले,तीन द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर

ब्राजीलिया:भारत और ब्राजील ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देते हुए व्यापार और निवेश प्रवाह बढ़ाने का फैसला किया. दोनों देशों ने पर्यावरण क्षेत्र में सहयोग बढाने सहित तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किये और रक्षा, साइबर सुरक्षा तथा गैर–परंपरागत उर्जा क्षेत्र में आपसी सहयोग और बढाने पर जोर दिया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्राजील की […]

विज्ञापन

ब्राजीलिया:भारत और ब्राजील ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देते हुए व्यापार और निवेश प्रवाह बढ़ाने का फैसला किया. दोनों देशों ने पर्यावरण क्षेत्र में सहयोग बढाने सहित तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किये और रक्षा, साइबर सुरक्षा तथा गैर–परंपरागत उर्जा क्षेत्र में आपसी सहयोग और बढाने पर जोर दिया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्राजील की राष्ट्रपति दिल्मा रोसेफ के बीच यहां हुई मुलाकात में यह फैसला किया गया.

मोदी के यहां पहुंचने पर उन्हें विशेष सम्मान देते हुए उनका भव्य स्वागत किया गया. हालांकि प्रधानमंत्री की यह यात्र द्विपक्षीय नहीं थी पर ब्राजील की राजधानी पहुंचने पर उनका राष्ट्रपति भवन में पूरे सैनिक सम्मान के साथ स्वागत किया गया. मोदी और रोसेफ ने सुरक्षा परिषद समेत संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की दिशा में तुरंत प्रगति का आह्वान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola