यूक्रेन संघर्ष में रुस की भूमिका से अमेरिका नाराज

वाशिंगटन : यूक्रेन को लेकर अमेरिका की चिंता अभी भी बरकरार है. अमेरिका की नजर में रुस ने यूक्रेन में सघर्ष को कम करने के लिए ज्यादा काम नहीं किया है. अमेरिका ने कहा है कि यदि मॉस्को उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है तो वाशिंगटन अपने सहयोगियों के साथ आगे के संभावित कदमों पर […]
वाशिंगटन : यूक्रेन को लेकर अमेरिका की चिंता अभी भी बरकरार है. अमेरिका की नजर में रुस ने यूक्रेन में सघर्ष को कम करने के लिए ज्यादा काम नहीं किया है. अमेरिका ने कहा है कि यदि मॉस्को उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है तो वाशिंगटन अपने सहयोगियों के साथ आगे के संभावित कदमों पर चर्चा करेगा.
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने कल कहा कि सहयोगियों ने अमेरिका के साथ अपना विचार साझा किया है. उन्हें लगता है कि रुस ने (यूक्रेन में) संघर्ष को कम करने के लिए ज्यादा काम नहीं किया है.’’ हालांकि, अर्नेस्ट ने अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाने के संभावित ‘समय या गुंजाइश’ के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी प्रदान नहीं की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




