अल्जीरिया का सबसे धनी व्यक्ति भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2019 7:26 PM

विज्ञापन

अल्जीयर्स: अल्जीरिया के सबसे धनी व्यक्ति इसाद रबराब को लोक अभियोजक के आदेश पर जेल भेज दिया गया है. सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह खबर दी. रबराब को भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच में एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था. लंबे समय तक देश के राष्ट्रपति रहे अब्दुल अजीज बूटफ्लिका ने अप्रैल की […]

विज्ञापन

अल्जीयर्स: अल्जीरिया के सबसे धनी व्यक्ति इसाद रबराब को लोक अभियोजक के आदेश पर जेल भेज दिया गया है. सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह खबर दी.

रबराब को भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच में एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था. लंबे समय तक देश के राष्ट्रपति रहे अब्दुल अजीज बूटफ्लिका ने अप्रैल की शुरुआत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

उनके विरोध में कई सप्ताह से देश भर में व्यापक प्रदर्शन हो रहे थे. उनके इस्तीफे के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाये गए हैं. रबराब (74) अल्जीरिया में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े समूह ‘सेविटल’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं.

संवाद एजेंसी एपीएस के अनुसार रबराब को जेल में रखा गया है. एपीएस के अनुसार, रबराब पर पैसों के लेनदेन के बारे में गलत बयान देने का संदेह है. फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, रबराब अल्जीरिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं जबकि वह अफ्रीका के छठे सबसे धनी व्यक्ति हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola