मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: बेरूत एयरस्ट्राइक के जवाब में ईरान ने इजराइल पर दागी मिसाइलें
इजराइल-ईरान युद्ध (File Photo)
इजराइली सेना के मुताबिक, ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों का पता चलते ही एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया. मिसाइल हमले की चेतावनी के बाद इजरायल के कई इलाकों में सायरन बजने लगे.
बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर इजराइली हवाई हमले के कुछ ही घंटों बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए. रविवार (7 मई) रात उत्तरी इजराइल के कई हिस्सों में उस वक्त एयर रेड सायरन गूंज उठे, जब ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. 8 अप्रैल को लागू हुए सीजफायर के बाद यह इजराइल पर ईरान का पहला सीधा हमला माना जा रहा है. इजराइली सेना ने बताया कि संभावित हमले की चेतावनी के बाद देश के कई इलाकों में सायरन बजने लगे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया.
🚨 Sirens were sounded in several areas across the country following the identification of missiles launched from Iran toward Israel. https://t.co/BtjlfxOegW
— Israel Defense Forces (@IDF) June 7, 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में इजराइली सेना (IDF) ने कहा कि हमने ईरान की ओर से इजराइल की तरफ दागी गई मिसाइलों का पता लगाया है. खतरे को नाकाम करने के लिए हमारी एयर डिफेंस सिस्टम उन्हें रोकने में जुटी हैं. अब तक ईरान की ओर से दागी गई सभी मिसाइलों को वायुसेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया है. सेना के मुताबिक, इजराइल की ओर कुछ और मिसाइलें दागे जाने का भी पता चला है, जिन पर नजर रखी जा रही है और उन्हें रोकने की कार्रवाई जारी है. फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है.
यह भी पढ़ें : US का प्लान: खाड़ी देशों में तोड़-फोड़ का हर्जाना भरेगा ईरान, बांटी जाएगी फ्रीज की हुईं ईरानी संपत्तियां
बेरूत हमले का असर अमेरिका के साथ चल रही बातचीत पर पड़ा
दरअसल, ईरान पहले ही चेतावनी दे चुका था कि अगर इजराइल बेरूत पर हमला करता है तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा. इसी बीच दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैन्य अभियान के विरोध में ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही बातचीत रोक दी है.
इजराइल को कड़ी चेतावनी दी ईरान ने
मिसाइल हमलों के बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया कि उनकी एयरोस्पेस फोर्स ने बैलिस्टिक मिसाइलों से इजराइल के रामत डेविड एयर बेस को निशाना बनाया है. इसके साथ ही ईरानी सैन्य अधिकारियों ने इजराइल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी आगे की कार्रवाई का जवाब और अधिक सख्ती से दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए