ब्रिटेन में बेनजीर भुटटो की पूर्व हवेली की होगी नीलामी

लंदन : ब्रिटेन में एक हवेली की नीलामी होगी, जिसका मालिकाना हक पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पास था. बोली से एक अरब पौंड जुटने का अनुमान है. भुट्टो ने अपने पति आसिफ अली जरदारी के साथ 1995 में इंग्लिश काउंटी ऑफ सरे में रॉकवुड इस्टेट खरीदी थी और इसमें काफी कुछ मरम्मत तथा […]
लंदन : ब्रिटेन में एक हवेली की नीलामी होगी, जिसका मालिकाना हक पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पास था. बोली से एक अरब पौंड जुटने का अनुमान है. भुट्टो ने अपने पति आसिफ अली जरदारी के साथ 1995 में इंग्लिश काउंटी ऑफ सरे में रॉकवुड इस्टेट खरीदी थी और इसमें काफी कुछ मरम्मत तथा सुधार कार्य करवाया था. गोडलमिंग के निकट कंटरीसाइड में करीब 350 एकड में फैले एस्टेट में 30 से ज्यादा कमरे हैं और इसमें अपना एयरफिल्ड तथा हैंगर भी है.
भुट्टो और जरदारी ने 1990 के दशक में पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के जांच के दौरान रॉकवुड के मालिकाना हक से इंकार किया था लेकिन 2004 में जरदारी ने स्वीकार किया था कि यह उन्हीं का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




