मोदी ने हसीना को लिखा पत्र, संबध मजबूत करने का किया वादा

Updated at : 26 Jun 2014 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी ने हसीना को लिखा पत्र, संबध मजबूत करने का किया वादा

ढाका: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना को पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का वादा किया. साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई है कि सहयोग का ‘नया युग’ समूचे दक्षिण एशिया को समृद्धि पाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करेगा. प्रधानमंत्री के तौर […]

विज्ञापन

ढाका: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना को पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का वादा किया. साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई है कि सहयोग का ‘नया युग’ समूचे दक्षिण एशिया को समृद्धि पाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करेगा.

प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर मिले बधाई पत्र के लिए हसीना का शुक्रिया अदा करते हुए मोदी ने बांग्लादेश की यात्रा करने का उनका आमंत्रण स्वीकार कर लिया. प्रधानमंत्री ने उन्हें अपनी सुविधानुसार यथाशीघ्र भारत की यात्रा पर आने का न्यौता दिया.

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत के लिए बांग्लादेश सिर्फ एक पडोसी नहीं है बल्कि एक ऐसा राष्ट्र है जिसके साथ हम इतिहास, संस्कृति, सभ्यता साझा करते हैं और दोनों देशों के लोगों के बीच स्थायी संबंध हैं.

उन्होंने लिखा है कि लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, बहुलवाद और कानून का शासन के आदर्श भी भारत और बांग्लादेश के बीच संपर्क स्थापित करते हैं.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज ढाका में हसीना को मोदी का पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया है, ‘‘मेरी सरकार हमारे संबंधों को और आगे बढाने के काम में खुद को लगाएगी और हमारे संबंधों के स्वरुप को मजबूत करेगी.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola