आतंकी समूह औजार के तौर पर कर रहे इंटरनेट का इस्तेमाल : चीन

Updated at : 24 Jun 2014 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकी समूह औजार के तौर पर कर रहे इंटरनेट का इस्तेमाल : चीन

बीजिंग: चीन ने आज कहा कि आतंकी समूह इंटरनेट का इस्तेमाल लोगों की भर्ती करने, पैसा जुटाने और हमलों की योजना बनाने में कर रहे हैं. अपने अशांत शिनजियांग प्रांत में बढते आतंकी हमलों के संदर्भ में चीन ने यह कहा है. आतंक को बढावा देने वाली ऑडियो और वीडियो सामग्री को इंटरनेट का ‘कैंसर’ […]

विज्ञापन

बीजिंग: चीन ने आज कहा कि आतंकी समूह इंटरनेट का इस्तेमाल लोगों की भर्ती करने, पैसा जुटाने और हमलों की योजना बनाने में कर रहे हैं. अपने अशांत शिनजियांग प्रांत में बढते आतंकी हमलों के संदर्भ में चीन ने यह कहा है.

आतंक को बढावा देने वाली ऑडियो और वीडियो सामग्री को इंटरनेट का ‘कैंसर’ बताते हुए चीन के स्टेट इंटरनेट इनफॉरमेशन ऑफिस (एसआईआईओ) ने कहा कि समूह आतंक और हिंसक विचारों को फैला रहे हैं और ऑनलाइन आतंकी प्रशिक्षण दे रहे हैं. एसआईआईओ प्रवक्ता जियांग जुन ने कहा आतंकी बल ने इंटरनेट को अपने अभियान का एक प्रमुख औजार बना लिया है.

आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने उनके हवाले से कहा कि इस तरह की कार्रवाई निश्चित तौर पर रोकी जानी चाहिए.इंटरनेट से आतंकवाद और हिंसा को बढावा देने वाली ऑडियो और वीडियो सामग्री को हटाने के लिए चीन ने शुक्रवार को अभियान शुरु किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola