इराक:आतंकियों के चंगुल से भागा एक भारतीय

Updated at : 20 Jun 2014 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
इराक:आतंकियों के चंगुल से भागा एक भारतीय

नयी दिल्ली:इराक के मोसुल में अगवा 40 भारतीयों में से एक भारतीय उनके कब्जे से भाग गया है. इस बात का दावा अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ने किया है. अखबार में छपी खबर के अनुसार जिन 40 भारतीयों को आतंकियों ने अपने कब्जे में रखा हुआ है. उनमें से एक युवक उनके चंगुल से भाग […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली:इराक के मोसुल में अगवा 40 भारतीयों में से एक भारतीय उनके कब्जे से भाग गया है. इस बात का दावा अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स ने किया है. अखबार में छपी खबर के अनुसार जिन 40 भारतीयों को आतंकियों ने अपने कब्जे में रखा हुआ है. उनमें से एक युवक उनके चंगुल से भाग निकला है.अखबार के इस खबर से भारत की उम्मीदें जाग गई है. अखबार के मुताबिक भारतीय शख्स इस वक्त भारतीय अधिकारियों के संपर्क में है. इराकी रेड क्रिसेंट के अध्यक्ष डॉक्टर यासीन अब्बास ने भी इस बात की पुष्टि की है.

अब्बास के मुताबिक ये शख्स उन 40 भारतीयों में से एक है जिन्हें आतंकियों ने अगवा कर लिया था. अब्बास का कहना है कि वो सुरक्षित और उत्तरी इराक के अरबिल शहर में है. इराकी रेड क्रिसेंट के जरिए ही आतंकियों की गिरफ्त में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी की कोशिश की जा रही है. हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक भारतीय के बचकर निकल आने की अब तक पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola