करजई ने कहा कि अफगानिस्तान में नहीं होंगे इराक जैसे हालात

काबुल: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने इन आशंकाओं को खारिज कर दिया है कि अमेरिकी सैनिकों के हटते ही उनके देश में भी इराक की तरह अराजकता फैल जाएगी. दोनों देश अमेरिकी युद्ध के केंद्र में रहे हैं और आतंकवाद से ग्रस्त हैं.जेहादी विद्रोहियों द्वारा कई बडे शहरों पर कब्जा करने से इराक की […]
काबुल: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने इन आशंकाओं को खारिज कर दिया है कि अमेरिकी सैनिकों के हटते ही उनके देश में भी इराक की तरह अराजकता फैल जाएगी. दोनों देश अमेरिकी युद्ध के केंद्र में रहे हैं और आतंकवाद से ग्रस्त हैं.जेहादी विद्रोहियों द्वारा कई बडे शहरों पर कब्जा करने से इराक की सरकार संकट में है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय चिंतित है और इस तरह की आशंका बढ गई है कि अफगानिस्तान को भी ऐसे ही दिन देखने पड सकते हैं.
यह पूछने पर कि जैसा इराक में हो रहा है वैसा ही अफगानिस्तान में भी हो सकता है तो करजई ने बीबीसी से कहा, ‘‘नहीं, कभी नहीं.’’ आज जारी साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि अल..कायदा आतंकवादी समूह की अफगानिस्तान में उपस्थिति नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




