ePaper

संरा में भी यौन शोषण, उत्पीड़न के 64 नये मामले मिले

Updated at : 06 Nov 2018 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
संरा में भी यौन शोषण, उत्पीड़न के 64 नये मामले मिले

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र को अपने विभिन्न कार्यालयों, एजेंसियों और उसके कार्यक्रमों को लागू कर रहे भागीदार संगठनों से जुलाई तथा सितंबर के बीच 77 पीड़ितों से जुड़े यौन शोषण तथा उत्पीड़न के 64 नए आरोपों की शिकायतें मिली हैं. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि एक जुलाई से 30 सितंबर […]

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र :
संयुक्त राष्ट्र को अपने विभिन्न कार्यालयों, एजेंसियों और उसके कार्यक्रमों को लागू कर रहे भागीदार संगठनों से जुलाई तथा सितंबर के बीच 77 पीड़ितों से जुड़े यौन शोषण तथा उत्पीड़न के 64 नए आरोपों की शिकायतें मिली हैं. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि एक जुलाई से 30 सितंबर 2018 के बीच सामने आए 64 आरोपों में से छह शांतिरक्षकों से जुड़े हैं और 33 आरोप संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों, निधि और कार्यक्रमों के लोगों से संबद्ध हैं.

इसके अलावा 25 अन्य गैर संरा कर्मचारी हैं जो विश्व निकाय के कार्यक्रमों को लागू कर रहे संगठनों के साथ काम कर रहे हैं. दुजारिक ने सोमवार को यहां दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सभी आरोपों की पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है और अभी कई मामलों की प्रारंभिक जांच चल रही है. उन्होंने बताया कि हर तिमाही में ये अद्यतन जानकारियां महासचिव एंतोनियो गुतारेस की इस मुद्दे पर ‘पारदर्शिता बढ़ाने’ की पहल का हिस्सा हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola