इराक में इस्लामी उग्रवाद का कहर, बगदाद पर कब्जे के लिए बढ़ रहे हैं आतंकी

कलक (इराक): उत्तरी इराक में इस्लामी उग्रवाद के कारण अपहरण, बलात्कार और संघर्ष की आशंका के चलते इराक के सैकडों पुरुष, महिलाएं और बच्चे अपने घरों से पलायन कर रहे हैं.संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक कल इराक के कुर्दिश क्षेत्र के नाके पर पहुंचेपरिवारों और भागकर आये सैनिकों के बाद सोमवार से अबतक पलायन […]
कलक (इराक): उत्तरी इराक में इस्लामी उग्रवाद के कारण अपहरण, बलात्कार और संघर्ष की आशंका के चलते इराक के सैकडों पुरुष, महिलाएं और बच्चे अपने घरों से पलायन कर रहे हैं.संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक कल इराक के कुर्दिश क्षेत्र के नाके पर पहुंचेपरिवारों और भागकर आये सैनिकों के बाद सोमवार से अबतक पलायन करने वालों की संख्या लगभग 5 लाख तक हो चुकी है.
इराक़ में विद्रोहियों से भिड़ने के लिए सभी विकल्प खुलेः ओबामा
कलक नाम से जाने वाली सीमा पर लगने वाले खेजर नाके पर कर्मचारी और सैनिक पलायन कर रहे लोगों की मदद कर रहे हैं. अलकायदा से जुडे अलगाववादी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक तथा लेवेंट के लड़ाकों के मासुल पर कब्जे के बाद यह स्थिति बनी है. तब से उग्रवादी दक्षिण में राजधानी बगदाद की ओर लगातार बढ़ रहे हैं और इराक के लिए ये हालिया वर्षों में सबसे बडा संकट है.
इराक़ के साथ हुई छह गड़बड़ियाँ
मोसुल से कल पलायन करने वाले आबिद नाम के एक मजदूर ने कहा, कुछ नकाबपोश हमारे घर में घुस आए और हमें धमाकाते हुए कहने लगे , हम तुम्हें देख लेंगे. इसी वजह से हम भाग आए.उन्होंने लोगों का अपहरण कर लिया और कुछ को पूछताछ के लिए भी ले गए. उसने बताया कि अफवाहें तेजी से फैल रही हैं और इस्लामी उग्रवादियों के साथ नकाबपोश लुटेरे भी इस अफरा-तफरी का फायदा उठा रहे हैं और महिलाओं के साथ बलात्कार और जबरन शादी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.
आबिद इस कदर भयभीत है कि उसने अपना पूरा नाम बताने से इनकार दिया. उसने कहा, ह्यह्यवे हमारे घरों की मर्यादा का नाश कर रहे हैं. मोसुल इराक का दूसरा सबसे बडा शहर है जहां अधिकतर सुन्नी मुस्लिम रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




