इस्लामी उग्रवाद के चलते सैकडों इराकवासी कर रहे हैं पलायन

Updated at : 13 Jun 2014 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
इस्लामी उग्रवाद के चलते सैकडों इराकवासी कर रहे हैं पलायन

कलक : उत्तरी इराक में इस्लामी उग्रवाद के कारण अपहरण, बलात्कार और संघर्ष की आशंका के चलते इराक के सैकडों पुरुष, महिलाएं और बच्चे अपने घरों से पलायन कर रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक कल इराक के कुर्दिश क्षेत्र के नाके पर पहुंचे परिवारों और भागकर आए सैनिकों के बाद सोमवार से […]

विज्ञापन

कलक : उत्तरी इराक में इस्लामी उग्रवाद के कारण अपहरण, बलात्कार और संघर्ष की आशंका के चलते इराक के सैकडों पुरुष, महिलाएं और बच्चे अपने घरों से पलायन कर रहे हैं.

संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक कल इराक के कुर्दिश क्षेत्र के नाके पर पहुंचे परिवारों और भागकर आए सैनिकों के बाद सोमवार से अबतक पलायन करने वालों की संख्या लगभग 5 लाख तक हो चुकी है. कलक नाम से जाने वाली सीमा पर लगने वाले खेजर नाके पर कर्मचारी और सैनिक पलायन कर रहे लोगों की मदद कर रहे हैं.

अलकायदा से जुडे अलगाववादी समूह इस्लामिक स्टेट आफ इराक तथा लेवेन्ट के लडाकों के मासुल पर कब्जे के बाद यह स्थिति बनी है. तब से उग्रवादी दक्षिण में राजधानी बगदाद की ओर लगातार बढ रहे हैं और इराक के लिए ये हालिया वर्षों में सबसे बडा संकट है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola