नाबालिग दलित लडकियों के साथ बलात्कार और हत्या ‘भयानक अपराध’:संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र ने उत्तरप्रदेश में दो दलित लडकियों से बलात्कार और उनकी हत्या को ‘भयानक अपराध’ करार दिया है और जोर देकर कहा है कि कानून के तहत सभी नागरिकों की रक्षा होनी चाहिए. संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के प्रवक्ता स्टीफन डुआरिक ने पीटीआई से कहा, ‘‘दो लडकियों के साथ बलात्कार […]
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र ने उत्तरप्रदेश में दो दलित लडकियों से बलात्कार और उनकी हत्या को ‘भयानक अपराध’ करार दिया है और जोर देकर कहा है कि कानून के तहत सभी नागरिकों की रक्षा होनी चाहिए.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के प्रवक्ता स्टीफन डुआरिक ने पीटीआई से कहा, ‘‘दो लडकियों के साथ बलात्कार और उनकी हत्या एक भयानक अपराध है. इस तरह की घटनाओं पर कहने के लिए कुछ शब्द नहीं मिल रहा. निश्चित तौर पर यह एक भयानक घटना है.’’
डुआरिक ने साथ ही कहा, ‘‘हर पुरुष, हर महिला की कानून द्वारा रक्षा होनी चाहिए.’’ उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले में दो नाबालिग दलित लडकियां मंगलवार दोपहर से लापता थी। बुधवार को उनके शव एक पेड से लटके हुए मिले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




