ईयू ने रुस से यूक्रेन में संघर्ष समाप्त करने में मदद करने की अपील की

Published at :28 May 2014 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
ईयू ने रुस से यूक्रेन में संघर्ष समाप्त करने में मदद करने की अपील की

ब्रसेल्स : यूरोपीय संघ के नेताओं ने यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव का स्वागत करते हुए रुस से अपील की है कि वह यूक्रेन के पूर्व में संघर्ष समाप्त करने में मदद करे.28 यूरोपीय देशों के नेताओं ने ब्रसेल्स में कल बैठक के दौरान उम्मीद जताई कि रुस गत रविवार को हुए चुनावों में विजयी रहने […]

विज्ञापन

ब्रसेल्स : यूरोपीय संघ के नेताओं ने यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव का स्वागत करते हुए रुस से अपील की है कि वह यूक्रेन के पूर्व में संघर्ष समाप्त करने में मदद करे.28 यूरोपीय देशों के नेताओं ने ब्रसेल्स में कल बैठक के दौरान उम्मीद जताई कि रुस गत रविवार को हुए चुनावों में विजयी रहने वाले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको के साथ सहयोग करेगा.

यूरोपीय संघ के राष्ट्राध्यक्षों ने एक बयान में कहा कि मॉस्को को ‘‘पूर्वी यूक्रेन में हालात सामान्य करने के लिए सशस्त्र अलगाववादियों पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल’’ करना चाहिए.यूरोपीय संघ के नेताओं ने कहा कि रुसी सरकार को प्राथमिकता के आधार पर अलगाववादियों और हथियारों को यूक्रेन में सीमा पार करने से रोकना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘ हम रुसी संघ को यूक्रेनी अधिकारियों के साथ स्पष्ट एवं मुक्त वार्ता के लिए प्रोत्साहित करते हैं.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola