नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने कहा,''शुक्रिया मोदी जी''

Published at :28 May 2014 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने कहा,''शुक्रिया मोदी जी''

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा है. मरियम ने बुधवार सुबह ट्वीट करके कहा कि मोदी जी आपको शुक्रिया, मेरी दादी के लिए सुंदर शॉल भेजने के लिए. मरियम ने लिखा है कि मेरे पिता खुद इस शानदार उपहार को मेरी दादी को सौंपेंगे. […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा है. मरियम ने बुधवार सुबह ट्वीट करके कहा कि मोदी जी आपको शुक्रिया, मेरी दादी के लिए सुंदर शॉल भेजने के लिए. मरियम ने लिखा है कि मेरे पिता खुद इस शानदार उपहार को मेरी दादी को सौंपेंगे. मरियम ने ट्वीट के साथ शॉल का फोटो भी अटैच किया है.

नवाज शरीफ, नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होकर पाकिस्तान लौट गए हैं. वे अपने साथ मोदी द्वारा उपहार में उनकी मां के लिए दिए शॉल ले गए हैं. गौरतलब है कि नवाज शरीफ कल शाम भारत की सफल यात्रा के बाद अपने देश लौट गए. भारत यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति के अलावा अटल बिहारी वाजपेयी से भी मुलाकात की. मोदी से मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे के मां के बारे में बात की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola