भारत को चौथे पी-81 नौवहन गश्ती विमान की आपूर्ति

Published at :24 May 2014 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
भारत को चौथे पी-81 नौवहन गश्ती विमान की आपूर्ति

वाशिंगटन: बोइंग ने भारत को चौथे पी-81 नौवहन गश्ती विमान की आपूर्ति कर दी. विमानन कंपनी ने इसे मील का पत्थर करार दिया है.भारत ने कुल मिलाकर ऐसे आठ पी-81 नौवहन विमानों की आपूर्ति के लिए आर्डर किया था. आधुनिक तकनीक पर आधारित नौवहन गश्ती विमान सिएटल में बोइंग फील्ड से रवाना हुआ और 21 […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: बोइंग ने भारत को चौथे पी-81 नौवहन गश्ती विमान की आपूर्ति कर दी. विमानन कंपनी ने इसे मील का पत्थर करार दिया है.भारत ने कुल मिलाकर ऐसे आठ पी-81 नौवहन विमानों की आपूर्ति के लिए आर्डर किया था. आधुनिक तकनीक पर आधारित नौवहन गश्ती विमान सिएटल में बोइंग फील्ड से रवाना हुआ और 21 मई को राजाली में वायुसेना अड्डे पर पहुंच गया.भारत में बीडीएस के उपाध्यक्ष डेनिस स्वानसोन ने कल कहा, ‘‘यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. भारत को पी-81 श्रेणी के चार विमानों की आपूर्ति हो चुकी है.’’

कंपनी के अगली पीढी के 737 वाणिज्यिक विमानों पर आधारित पी-81, पी-8.ए पोसिडियोन का भारतीय नौसैन्य संस्करण है. पी-8.ए पोसिडिएन को अमेरिकी नौसेना के लिए बोइंग ने विकसित किया था. बोइंग पी-81 के कार्यक्रम प्रबंधक लीलैंड वाइट ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना पहले तीन पी-81 का संचालन शुरु करने जा रही है और आज भेजे गए पी-81 की परीक्षण उडानें अगले कुछ माह में शुरु होंगी.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola