यूक्रेन में छिडा है पूरी तरह गृह युद्ध : पुतिन

सेंट पीटर्सबर्ग: रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यांकोविच को हटाने का समर्थन करने के लिए वाशिंगटन पर दोष मढते हुए आज कहा कि यूक्रेन में संकट पूरी तरह से गृह युद्ध में बदल गया है. सेंट पीटर्सबर्ग में एक आर्थिक मंच में पुतिन ने कहा, ‘‘यूक्रेन का संकट इसलिए शुरु हुआ […]
सेंट पीटर्सबर्ग: रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्व राष्ट्रपति विक्टर यांकोविच को हटाने का समर्थन करने के लिए वाशिंगटन पर दोष मढते हुए आज कहा कि यूक्रेन में संकट पूरी तरह से गृह युद्ध में बदल गया है.
सेंट पीटर्सबर्ग में एक आर्थिक मंच में पुतिन ने कहा, ‘‘यूक्रेन का संकट इसलिए शुरु हुआ क्योंकि यांकोविच ने यूरोपीय संघ के साथ सहयोग समझौता टाल दिया. हमारे अमेरिकी दोस्तों के समर्थन से तख्तापलट हुआ और इसके कारण वहां पूरी तरह से अराजकता है और पूरी तरह गृह युद्ध छिडा हुआ है.’’ मार्च में यूक्रेन के की्रमिया को रुस में शामिल करने का बचाव करते हुए कहा गया कि आजादी के लिए लोकतांत्रिक मतदान हुआ और ओडेसा शहर की तरह एक बडा हादसा होने से रह गया जहां इस महीने दर्जनों मॉस्को समर्थक मारे गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










