बाल्टीमोर के निकट भीषण विस्फोट

Updated at :16 Jul 2013 1:42 PM
विज्ञापन
बाल्टीमोर के निकट भीषण विस्फोट

वाशिंगटन : अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में एक मालगाड़ी की कूड़े के ट्रक से टक्कर हो जाने के बाद वह पटरी से उतर गई और भीषण विस्फोट के साथ उसमें आग लग गई. इस घटना में चालक घायल हो गया. कल दिखाए गए टेलीविजन फुटेज में ट्रेन के कई डिब्बों को जलते और किनारे पडे […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में एक मालगाड़ी की कूड़े के ट्रक से टक्कर हो जाने के बाद वह पटरी से उतर गई और भीषण विस्फोट के साथ उसमें आग लग गई. इस घटना में चालक घायल हो गया.

कल दिखाए गए टेलीविजन फुटेज में ट्रेन के कई डिब्बों को जलते और किनारे पडे देखा गया. साथ में ट्रक भी जल रहा था. कहा जा रहा है कि यह ट्रक रेलवे पटरी को पार करने की कोशिश कर रहा होगा तभी ट्रेन के वहां से गुजरने से यह घटना हुई.

ट्रेन के डिब्बों से निकला काला धुआं वहां छा गया था. अधिकारियों को चिंता है कि फ्लोराइड के साथ कुछ अन्य रसायन भी आग में जले हालांकि वे विशेषत: नुकसानदायक नहीं थे.

बाल्टीमोर काउंटी फायर चीफ जॉन हॉनमैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये रसायन बहुत जहरीले नहीं थे.’’ उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेन के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए थे और दो डिब्बे आग की चपेट में थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola