सूडान ने तेल पाइपलाइन को बंद करने की धमकी दी

Updated at :16 Jul 2013 1:42 PM
विज्ञापन
सूडान ने तेल पाइपलाइन को बंद करने की धमकी दी

खारतूम : सूडान के राष्ट्रपति उमर अल बशीर ने चेताया है अगर दक्षिण सूडान, दक्षिण कोरदोफान और दारफुर में विद्रोहियों की मदद करता है तो वह तेल प्रवाह को बंद करने का आदेश देंगे. बशीर ने कहा वह उस पाइपलाइन को पूरी तरह से बंद करवा देंगे जिससे दक्षिण सूडान से तेल को सूडान के […]

विज्ञापन

खारतूम : सूडान के राष्ट्रपति उमर अल बशीर ने चेताया है अगर दक्षिण सूडान, दक्षिण कोरदोफान और दारफुर में विद्रोहियों की मदद करता है तो वह तेल प्रवाह को बंद करने का आदेश देंगे.

बशीर ने कहा वह उस पाइपलाइन को पूरी तरह से बंद करवा देंगे जिससे दक्षिण सूडान से तेल को सूडान के लाल सागर तट पर पहुंचाया जाता है.

तेल संपदा से संपन्न दक्षिण कोरदोफन के उत्तर में अबु केरशोला शहर पर फिर से सेना के कब्जे के बाद वह एक समारोह में वह बोल रहे थे. एक महीने पहले अबु केरशोला पर विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया था.

बशीर ने कहा, ‘‘हम दक्षिण सूडान की सरकार को आगाह करते हैं कि सूडान के पीपुल्स लिबरेशन मूवमेंट नार्थ :एसपीएलएम-एन: अथवा दारफुर में विद्रोहियों को मदद दी जाती है तो हम पाइपलाइन को पूरी तरह से बंद कर देंगे.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola