ePaper

ममता बनर्जी के साथ अभिषेक बनर्जी भी शामिल होंगे विपक्षी दलों की बैठक में, बेंगलुरु में 18 जुलाई को है मीटिंग

Updated at : 15 Jul 2023 11:41 AM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी के साथ अभिषेक बनर्जी भी शामिल होंगे विपक्षी दलों की बैठक में, बेंगलुरु में 18 जुलाई को है मीटिंग

**EDS HANDOUT PHOTO AVAILABLE FROM CMO ON THURSDAY, JUNE 3, 2021** Kolkata: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee during a meeting with commerce and industry associations, in Kolkata, Thursday, June 3, 2021. (PTI Photo) (PTI06_03_2021_000184B)

भारतीय जनता पार्टी को हराने की रणनीति पर विचार-विमर्श करने के लिए संयुक्त विपक्ष की बैठक 18 जुलाई को होने जा रही है. बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल होंगी. उनके साथ उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी जायेंगे. बैठक 18 जुलाई को बेंगलुरु में बुलायी गयी है.

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट हो रहे विपक्ष की बैठक का हिस्सा होंगी. 18 जुलाई को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में होने वाली बैठक में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी अपने भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ बेंगलुरु जायेंगी. बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को किस तरह से हराया जाये, इस रणनीति पर सभी दल मिलकर मंथन करेंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है.

पटना में हुई थी विपक्षी दलों की पहली बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश हो रही है. ममता बनर्जी के कहने पर ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों को एकजुट करने की पहल शुरू की थी. पटना में इसकी पहली बैठक हुई थी, जिसमें एक दर्जन से अधिक पार्टियों के नेता शामिल हुए थे. बिहार की राजधानी में आयोजित पहली बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल गांधी भी शामिल हुए थे. ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ शामिल हुईं थीं.

अरविंद केजरीवाल भी आये थे पटना

बिहार में हुई विपक्षी दलों की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी शामिल हुए थे. पटना में हुई बैठक में तय हुआ था कि अगली बैठक शिमला में होगी. लेकिन, बाद में बैठक के स्थल को बदल दिया गया. बैठक की तारीख भी बदल दी गयी. अभी तय हुआ है कि 18 जुलाई 2023 को विपक्षी दलों की बैठक बेंगलुरु में होगी.

Also Read: ममता बनर्जी सरकार पर हाइकोर्ट की तल्ख टिप्पणी- लोगों को सुरक्षा देने में राज्य फेल, चुनाव परिणाम पर कही ये बात

भाजपा से अकेले मुकाबला नहीं कर सकती कोई पार्टी

बता दें कि पटना की बैठक में सभी दलों ने माना था कि किसी भी पार्टी के लिए अकेले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को हरा पाना संभव नहीं है. इसलिए सभी दलों को एकजुट होकर लड़ना चाहिए. लोकसभा की सभी सीटों पर भाजपा के खिलाफ विपक्षी गठबंधन का एक उम्मीदवार हो, ऐसी व्यवस्था करनी होगी. इसी पर विचार-विमर्श के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी रहना चाहिए.

2021 से ही ममता बनर्जी कर रहीं विपक्षी दलों से मुलाकात

पश्चिम बंगाल में वर्ष 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात का सिलसिला शुरू किया था. तब ऐसा माना जा रहा था कि ममता बनर्जी खुद को प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में पेश करेंगी और अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की कमान सौंप देंगी. हालांकि, बाद में ममता बनर्जी ने नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान उनसे कहा कि देश में सरकार के खिलाफ जेपी ने सबसे बड़ा आंदोलन खड़ा किया था. एक बार फिर वहीं से सरकार के खिलाफ आंदोलन का आगाज होना चाहिए.

नीतीश कुमार कर रहे विपक्षी एकता की पहल

ममता बनर्जी की इस सलाह पर नीतीश कुमार ने पहल की और बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के साथ विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात का सिलसिला शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद आखिरकार पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई. लेकिन, बैठक से पहले आम आदमी पार्टी ने कथित तौर पर शर्त रख दी कि वह विपक्षी गठबंधन का हिस्सा तभी बनेगी, जब संसद में कांग्रेस और अन्य पार्टियां पीएम मोदी सरकार के अध्यादेश के खिलाफ उसका समर्थन करेंगी. हालांकि, बाद में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर अलग से बात होगी.

Also Read: ममता बनर्जी का विपक्ष पर पलटवार, कहा- माकपा, कांग्रेस व भाजपा ने मिलकर पंचायत चुनाव में की हिंसा

पटना की बैठक से नाराज होकर चली गयीं थीं ममता

इसी बैठक के दौरान एक और घटनाक्रम हुआ कि माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने ममता बनर्जी के रहते भाषण देने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जब चली जायेंगी, तब वह बोलेंगे. इससे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो बेहद नाराज हुईं और सभागार से उठकर चली गयीं.

तृणमूल ने कांग्रेस को कहा था भाजपा का मित्र

पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने कांग्रेस और वामदलों पर जमकर हमला बोला था. उन्होंने यहां तक कह दिया था कि कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं. ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों की एकजुटता पर अभी से सवाल खड़े होने लगे हैं. उन्होंने माकपा, कांग्रेस और भाजपा पर आरोप लगाया था कि तीनों पार्टियों ने मिलकर बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा की.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola