ePaper

ममता बनर्जी का विपक्ष पर पलटवार, कहा- माकपा, कांग्रेस व भाजपा ने मिलकर पंचायत चुनाव में की हिंसा

Updated at : 12 Jul 2023 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी का विपक्ष पर पलटवार, कहा- माकपा, कांग्रेस व भाजपा ने मिलकर पंचायत चुनाव में की हिंसा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा बंगाल की शांति को भंग करने का प्रयास कर रही है. भाजपा को खुद के राज्यों में देखने की जरुरत है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की विपक्षी पार्टियों पर करारा हमला बोला है.. ममता ने कहा कि ‘राम, श्याम और बाम’ ने मिलकर चुनाव में हिंसा की साजिश रची है.माकपा , कांग्रेस व भाजपा ने मिलकर पंचायत चुनाव के दौरान की हिंसा की घटनाओं को बढ़ाया है. 2 साल के भीतर, करीब 154 टीमों ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया है. ये भाजपा उकसाने वाली पार्टी है. बंगाल की जनता सब जानती है.

भाजपा वाशिंग मशीन है : ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा वाशिंग मशीन है, आपने देखा होगा भाजपा ने महाराष्ट्र में क्या किया. उन्होंने पूरी सरकार खरीद ली है. उन्हें(भाजपा) इतना पैसा कहां से मिलता है? इन पैसों का सोर्स क्या है? इसकी जांच क्यों नहीं हो रही? ED-CBI इसकी जांच क्यों नहीं करती. भाजपा बंगाल की शांति को भंग करने का प्रयास कर रही है. भाजपा को खुद के राज्यों में देखने की जरुरत है. बंगाल की जनता को भाजपा की बातों से भ्रमित होने की जरुरत नहीं है. बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान जो हिंसा हुई उसका मुझे भी बेहद दु:ख है.

भाजपा की 4 सदस्यीय कमेटी पर भी किया पलटवार

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का कहना है कि जब मणिपुर जल रहा था तब यह टीम कहां थी ? जब एनआरसी के कारण असम जल रहा था तो यह टीम कहां थी ? कितने आयोगों ने इन स्थानों का दौरा किया ? 2 साल के भीतर, करीब 154 टीमों ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया है. ये भाजपा उकसाने वाली समितियां हैं, यह टीम कहां थी. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान इतने सारे लोग मारे गए. वे परिस्थितियों के शिकार हैं. मैंने पुलिस से कार्रवाई करने को कहा है.

ममता ने 2 लाख रुपये का मुआवजा व होमगार्ड की नौकरी देने की घोषणा की

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में मारे गये लोगों के परिजनाें को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2 लाख रुपये का मुआवजा व होमगार्ड की नौकरी देने की घोषणा की है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में जिन लोगों की मौत हुई है मुझे उसका बेहद दु:ख है. मैंने अपने पूरे जीवन में शांति को कायम रखने का प्रयास किया है. बंगाल में शांति कायम रखने का प्रयास भी जारी रहेगा.

Also Read: वाम दलों की राजनीति से भी बदतर है तृणमूल की राजनीति , ममता बनर्जी पर बरसे रविशंकर
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola