आशीर्वाद, गुरु नानक-जयंती : 23 नवंबर
Updated at : 17 Nov 2018 2:24 AM (IST)
विज्ञापन

गु रुनानक जी एक बार एक गांव में गये. उस गांव के लोग व्यभिचारी थे. वे झूठ बोलते, संतों का उपहास उड़ाते और धर्म-कर्म में बिल्कुल भी विश्वास नहीं रखते थे. वे साधुओं को ढोंगी की संज्ञा देते. उन्होंने नानक के प्रति कटु वचन कहे और उनका तिरस्कार भी किया, लेकिन नानक देव शांत ही […]
विज्ञापन
गु रुनानक जी एक बार एक गांव में गये. उस गांव के लोग व्यभिचारी थे. वे झूठ बोलते, संतों का उपहास उड़ाते और धर्म-कर्म में बिल्कुल भी विश्वास नहीं रखते थे. वे साधुओं को ढोंगी की संज्ञा देते. उन्होंने नानक के प्रति कटु वचन कहे और उनका तिरस्कार भी किया, लेकिन नानक देव शांत ही रहे. दूसरे दिन जब वे वहां से रवाना होने लगे, तो कुछ लोग उनके पास आये और कहा- जाने से पहले आशीर्वाद तो देते जाएं. नानकदेव ने मुस्कुरा दिया और बोले- आबाद रहो.
अगले दिन वे जब समीपस्थ ग्राम में पहुंचे, तो वहां के लोगों ने उनका उचित सत्कार किया तथा रहने-खाने का भी उचित प्रबंध किया. नानकजी ने उनके समक्ष प्रवचन किया. प्रवचन समाप्ति के उपरांत श्रद्धालु लोगों ने उनसे आशीर्वाद देने का आग्रह किया, तो नानकदेव बोले- उजड़ जाओ. नानक जी के साथ वाले शिष्यों ने ये विचित्र आशीर्वाद सुने, तो उनकी कुछ समझ में न आया.
उनमें से एक से न रहा गया और वह पूछ ही बैठा- गुरुदेव, आपने तो बड़ा ही विचित्र आशीर्वाद दिया है. आदर करने वालों को तो उजड़ जाने का आशीर्वाद दिया है, जबकि तिरस्कार करने वालों को आबाद रहने का. मेरी समझ में तो कुछ भी नहीं आया. कृपया स्पष्ट करें. तब नानकदेव हंसते हुए बोले- सज्जन लोग उजड़ेंगे, तो वे जहां भी जायेंगे, अपनी सज्जनता के कारण उत्तम वातावरण बना लेंगे, किंतु दुर्जन यदि अपना स्थान छोड़ कर जहां जायेंगे, वहीं का वातावरण दूषित बनायेंगे.
इसलिए उन्हें आबाद रहने का आशीर्वाद दिया. नानक देव के वचन सुन कर शिष्य ने उनका चरण स्पर्श किया और कहा- गुरुदेव, आप जो भी करते और सोचते हैं, उनके पीछे ज्ञान छिपा होता है, जिसे हम तुच्छ प्राणी समझ नहीं सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




