पानी की समस्या से जूझ रहे हैं करमटांड़ के ग्रामीण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2025 4:17 PM
रात में पानी लाने के दौरान जंगली जानवरों का रहता है भय
गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे हैं परेशान
रात में पानी लाने के दौरान जंगली जानवरों का रहता है भयरामशरण शर्माइचाक. डाढ़ा पंचायत का करमटांड़ गांव व पहाड़ों के बीच बसा है. इस गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं. आजादी के 78 साल बाद भी ग्रामीण मौलिक सुविधाओं से वंचित हैं. ऊपर टोला में इन दिनों पीने के पानी की गंभीर समस्या है. एक चापानल है, जो खराब हो गया है. इसी चापानल से लोग पानी पीते थे. इस टोले की केली देवी, फुलवा देवी, बिकिनी देवी, गीता देवी, कलवा मौसामात, सुनीता देवी, दमन देवी, प्रतिमा देवी, कविता देवी, कलावती देवी, शीला देवी, मीना देवी, शांति देवी, कविता देवी, धनवारी देवी, कुंती देवी ने बताया कि दूर से पानी लाकर हम सब ग्रामीण प्यास बुझाते हैं. खास कर गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे इस परेशानी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. महिलाओंं ने बताया कि अगर घर में पानी खत्म हो जाये, तो रात को नदी से पानी लाना पड़ता है. यह गांव पहाड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है, जिससे दिन और रात जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है. महिलाओंं का कहना है कि दिन में तो सावधानी बरती जा सकती है, लेकिन रात में घरों में जानवरों के प्रवेश का डर बना रहता है. शीला देवी, मीना देवी, शकुंतला देवी, खुशबू देवी, फुलवारी देवी, पूजा देवी, मीना देवी, केदार तुरी,महावीर तुरी, फनी तुरी, निर्मल तुरी, राजेंद्र तुरी, पंकज तुरी समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे और बिजली के खंभों पर लाइट लगाने की मांग की है.
श्मशान घाट के लिए रास्ता नहीं
इचाक. श्मशान घाट तक जाने के लिए सड़क न होना भी ग्राम वासियों के लिए गंभीर समस्या है. अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर खेतों के बीच से गुजरना पड़ता है. यदि खेत में फसल लगी हो, तो शवयात्रा निकालना और मुश्किल हो जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










