Viral Video: जेल से सीधा एग्जाम हॉल, पुलिस के साथ परीक्षा देने पहुंचा छात्र, वीडियो वायरल

exam time
Viral Video: भागलपुर का एक छात्र जेल से एग्जाम सेंटर परीक्षा देने आया. एग्जाम देने जाने से लेकर वापस जेल में लौटने आने तक पुलिस अधिकारी उनके साथ मौजूद रहते हैं. देखिए ये वायरल वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक छात्र परीक्षा देकर एग्जाम सेंटर से निकल रहा है. इसमें खास बात यह है कि वह अकेला नहीं, बल्कि 3-4 पुलिसकर्मियों के साथ बाहर आ रहा होता है, जिसे देख लोग हैरानी में पड़ जाते हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भागलपुर के एक युवक को किसी अपराध के कारण जेल में डाल दिया जाता है, लेकिन जेल में रहने के दौरान ही उसकी परीक्षा का दिन आ जाता है. वह पुलिसकर्मियों से परीक्षा देने जाने का अनुरोध करता है, जिसके बाद जरूरी प्रोसेस कमप्लीट करके युवक को एग्जाम देने की इजाजत मिल जाती है, लेकिन एग्जाम देने जाने से लेकर वापस जेल में आने तक इस पूरे दौरान पुलिस अधिकारी उनके साथ मौजूद रहते हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @gauravroy4387 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
यह भी पढ़े : Viral Video: टीटीई साहब ले रहे थे रिश्वत, शख्स ने बनाया वीडियो तो धमकी देते हुए कह दिया ये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










