Viral Video: टीटीई साहब ले रहे थे रिश्वत, शख्स ने बनाया वीडियो तो धमकी देते हुए कह दी ये बात

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: टीटीई साहब ले रहे थे रिश्वत, शख्स ने बनाया वीडियो तो धमकी देते हुए कह दी ये बात

TTE taking bribe for the passengers

Viral Video: ट्रेन में टीटीई यात्रियों से रिश्वत ले रहे थे. तब ही ट्रेन में मौजूद एक यात्री वीडियो बनाने लगता है. जिस पर टीटीई उसे धमकी देने लगता है. देखिए ये वायरल वीडियो

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीटीई को रिश्वत लेते देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि कुछ यात्री बिना टिकट के ट्रेन में सफर कर रहे होते हैं. तभी टीटीई आकर उन्हें पकड़ लेते हैं और टिकट मांगते हैं. टिकट ना होने के कारण वे उन्हें पैसों के बदले सीट देने की बात कहते हुए उनसे रिश्वत मांगने लगते हैं. जब वह उनसे पैसे ले रहा होता हैं, तब वहां मौजूद एक शख्स वीडियो बनाने लगता है. टीटीई की नजर जब उस पर पड़ती है, तो वह जल्दी से पैसा लौटा देते हैं और गुस्से में उसका फोन छीनने की कोशिश करते हैं. वीडियो में टीटीई को यात्री को धमकी देते हुए भी साफ सुना जा सकता है. वे आदमी को कानून का ज्ञान देते हुए कहते हैं कि ऑन ड्यूटी टीटीई का वीडियो बनाने पर 7 साल की जेल और 7 हजार रुपये का जुर्माना लगता है. इस पर यात्री उन्हें कहता है, “वीडियो बनाना मेरा हक है, कहाँ लिखा है कि वीडियो नहीं बना सकते हैं?” जिसके बाद उनके गुस्से का पारा बढ़ जाता है और वह उसे सीट से उतरकर बाहर आने को बोलते हैं. उनके साथ एक महिलाकर्मी भी होता है. दोनों मिलकर उसे धमकाते हुए कहते है, “वीडियो बनाना तेरा हक है, चल हम दिखाते है तुझे तेरा हक, तु नीचे आ”. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने टीटीई की इस हरकत पर गुस्सा जाहिर किया है, साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Mahakumbh Viral Video: बिछड़े पति के मिलने पर फुट-फुट कर रोई महिला, वीडियो वायरल

यह भी पढ़े: Viral Video: भ्रष्ट अधिकारी पर लोगों ने उड़ा नोट, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola