Viral Video: भ्रष्ट अधिकारी पर लोगों ने उड़ाया नोट, वीडियो हुआ वायरल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Viral Video: गुजरात के डोलका में लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ दिखाया गुस्सा. सरकारी अधिकारी के ऊपर नोट फेंककरकर किया प्रदर्शन. वीडियो हुआ वायरल.

विज्ञापन

Viral Video: एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि बहुत सारे लोग सरकारी दफ्तर में आकर एक अधिकारी के ऊपर नोट फेंक रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह मामला गुजरात के डोलका इलाके का है. स्थानीय लोगों ने अधिकारी पर इल्जाम लगाया है कि वह भ्रष्ट है और काम करने के लिए रिश्वत लेता हैं. जब मामला हद से पार हो गया तो स्थानीय लोगों ने मिलकर विरोध करने का फैसला करते हुए यह कदम उठाया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग सभी के सामने गुस्से में चिल्लाते हुए अधिकारी पर नोटों की बारिश कर रहे हैं और साथ ही अपने गले में बोर्ड टांगकर मुरदाबाद के नारे भी लगा रहे हैं. वहीं चेयर पर बैठा अधिकारी चुपचाप उन्हें देख रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए, अधिकारी के भ्रष्टाचार के प्रति गुस्सा जाहिर किया है. इस वीडियो को देखें इंस्टाग्राम के अकाउंट @jist.news पर.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola