Viral Video: ट्रेन का दरवाजा नहीं खुलने पर यात्रियों ने की तोड़-फोड़ की कोशिश, RPF जवान ने सिखाया सबक

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: ट्रेन का दरवाजा नहीं खुलने पर यात्रियों ने की तोड़-फोड़ की कोशिश, RPF जवान ने सिखाया सबक

Viral Video: प्रयागराज जा रही ट्रेन का दरवाजा नहीं खुलने पर यात्रियों ने की दरवाजा तोड़ने की कोशिश, आरपीएफ जवान ने की कार्रवाई, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि प्रयागराज जा रही ट्रेन का दरवाजा नहीं खुलने पर कई यात्रि दरवाजे को मार-मार कर तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इसी दौरान एक आरपीएफ का जवान वहां आ जाता है और कार्रवाई करते हुए उनमें से एक व्यक्ति को पकड़कर दूर लेकर जाने लगता हैं. जवान उस पर हाथ भी उठाता हैं. वीडियो में आदमी के हाथों में लकड़ी का डंडा देखा जा सकता है, जिसकी मदद से वह दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहा था. आरोपी लड़के पर कार्रवाई होता देख अन्य लोग जो ट्रेन पर हमला कर रहे थे, डरकर रुक जाते हैं. जवान उस आदमी को पकड़कर प्लेटफार्म से दूर सीढ़ियों के ऊपर लेकर जाते है और बाहर निकाल देते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जवान की प्रशंसा की है और आगे भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

यह भी पढ़े: Viral Video: युवती ने थाने के बाहर बनाई ‘भौकाली’ रील, भोजपुरी गाने पर किया डांस 

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola