Viral Video : सावधान! आपकी नजरों को धोखा देकर ये खतरनाक सांप ले सकता है आपकी जान

साइडवाइंडर रैटलस्नेक
Viral Video : मरुस्थल में पाया जाने वाला सांप है साइडवाइंडर रैटलस्नेक . इस सांप की खासियत यह है कि ये अपने बाॅडी के मूवमेंट से इल्यूजन क्रिएट करता है और अपने शिकार को भ्रमित करके उसपर हमला कर देता है.
Viral Video : सांप एक ऐसा जानवर है, जिसे बुद्धिमान जीव की श्रेणी में रखा जाता है. यह एक ऐसा जानवर है, जो अपने से बुद्धिमान इंसान को भी धोखा देकर उसे परास्त करने की क्षमता रखता है. कई बार तो सांप, इंसान की जान भी ले लेता है. सोशल मीडिया में एक ऐसे ही खतरनाक सांप का वीडियो वायरल है, जो अपनी बाॅडी के मूवमेट से एक इल्यूजन क्रियेट करता है और अपने शिकार को भ्रमित करके उसपर हमला कर देता है.
खतरनाक सांप है साइडवाइंडर रैटलस्नेक
सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल है, उसमें एक रेगिस्तानी साइवाइंडर सैटलस्नेक नजर आ रहा है. यह सांपों की जाति वाइपर का सदस्य है. यह सांप बहुत जहरीला होता है और वायरल वीडियो में यह एक इल्यूजन क्रियेट करता नजर आ रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि यह रैटलस्नेक अपने शरीर को बहुत तेजी से मूवमेंट दे रहा है. उसके शरीर पर काले और ग्रे कलर हमें इस तरह के डिजाइन बने हैं कि आंखों के सामने इसके मूवमेंट की वजह से एक भ्रम की स्थिति बनती है और यह समझ नहीं आता है कि उसका सिर कहां है. जब शिकार भ्रम की स्थिति में होता है तभी यह सांप उसपर हमला करता है. अपने शरीर को मूवमेंट देते वक्त यह सांप अपने मुंह को खुला रखता है. यह सांप अपने शरीर को लहराकर और मुंह खोलकर डराने की कोशिश करता है, ताकि सामने वाला चाहे इंसान हो या कोई और उससे दूरी बना ले.
This snake knows how to hijack your visual systempic.twitter.com/l4d7Q35U59
— Massimo (@Rainmaker1973) July 5, 2025
ये सांप आपको सम्मोहित कर देगा
वायरल वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए इस खतरनाक सांप की तारीफ भी कर रहे हैं. एक कमेंट में यह कहा जा रहा है कि यह सांप आपको अपने इल्यूजन से सुला सकता है. वहीं कोई यह कह रहा है कि इसके मूवमेंट से जब आपकी आंखें थक जाएंगी तो यह आपको अपना शिकार बना लेगा. कोई यह कह रहा है कि यह सांप सम्मोहित करने में सक्षम है.
साइडवाइंडर रैटलस्नेक की खासियत
साइडवाइंडर रैटलस्नैक रेगिस्तान का सांप है. इसके शरीर की बनावट रेगिस्तान के हिसाब से ही होती है. ये सांप अपने शरीर को लहरदार तरीके से मूवमेंट देकर चलता है. इस मूवमेंट में शरीर का केवल छोटा हिस्सा जमीन के संपर्क में आता है, जिसकी वजह से यह सांप गर्म रेप में भी तेज गति से चल पाता है. इसके चलने के तरीके को साइडवाइंडिंग मूवमेंट कहते हैं. इस सांप की आंखों के ऊपर सींग जैसी आकृति बनी होती है, जो मरुस्थल में उसे बालू से बचाती है. इसका जहर बहुत खतरनाक होता है और ये शिकार को बहुत जल्दी मार देता है. यह सांप दुनिया के सबसे तेज चलने वाले सांपों में शामिल है.
ये भी पढ़ें : Viral Video : चींटियों को कमजोर समझना इस सांप को पड़ा भारी, दुर्दशा देख डर जाएंगे आप
Viral Video Fact Check : मौत का ऐसा मंजर कांप जाएगी रूह!
Viral Video : मछली ने उड़ने में दी चील को चुनौती, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग
Viral Video : OMG, अगर दम ना हो; तो ना देखें ये वीडियो वरना…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










