Viral Video: झूले से लटक रही थी महिला, तभी अचानक एक बंदे ने किया कुछ ऐसा कि लोग बोले- ‘सलूट है भाई को’

Viral Video: झूले से लटक रही महिला की बंदे ने बचाई जान
Viral Video: सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदे ने अपनी जान की परवाह किए बिना, झूले से लटक रही महिला की जान बचाई है. ये नजारा देख नीचे खड़े लोग हैरान हो जाते हैं. आइए इस वीडियो को देखते हैं.
Viral Video: पुरे देश में दुर्गा पूजा और दशहरे की रौनक छाई हुई है. इस मौके पर आपको जगह-जगह बड़े-बड़े मेले देखने को मिल रहे होंगे. इस मेले में आकर्षक का केंद्र झूले होते हैं. इन झूलों पर झूलना भले ही मजेदार लगता है लेकिन कभी-कभी यही मजा एक बड़े परेशानी में भी बदल सकता है. ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं क्यूंकि सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के कैप्शन से पता चलता है कि ये भाटापारा मीना बाजार के झूले का है, जहां एक हादसा होते-होते टल गया. आइए इस वीडियो के बारे में आपको विस्तार में बताते हैं.
सुपरहीरो सिर्फ फिल्मों में नहीं होते…
सोशल मीडिया पर एक मेले का वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, मेले में लगे बड़े झूले (फेरिस व्हील) पर सवार एक महिला अचानक फिसलकर नीचे गिरने की स्थिति में हो जाती है. वह झूले की सीट से आधी बाहर लटकी हुई नजर आती है. उसी केबिन पर बैठे कुछ लोग उस महिला का हाथ पकड़े हुए रहते हैं. ये नजारा देख नीचे खड़े लोग टेंशन में आ जाते हैं और जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं.
इसी दौरान भीड़ में से एक बंदे ने हिम्मत दिखते हुए तुरंत झूले के पास पहुंच जाता है और अपनी जान जोखिम में डालकर उस महिला को संभाल लेता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे महिला झूलते हुए केबिन से लटकी हुई है और आदमी अपनी पूरी ताकत लगाकर उसे नीचे गिरने से बचा लेता है.
Viral Video: देखें वीडियो
लोगों ने किए कमेंट्स
वायरल हो रहे इस वीडियो को (Viral Video) इंस्टाग्राम पर infinitix.engineer नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को अब तक करीब 11 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख चूका है. वहीं, इसे 28 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 16 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस पर कमेंट किए हैं. एक यूजर ने सवाल पूछते हुए लिखा है, ‘पहली बात तो ये है कि ये महिला आखिर वहां लटकी कैसे.’ वहीं एक ने कहा, ‘अब आंटी कभी झूले पर नहीं बैठेंगी.
यह भी देखें: Viral Video: पीछे से लक्जरी कार और आगे से बैलगाड़ी! बंदे का जुगाड़ू दिमाग देख लोगों ने पकड़ा अपना माथा
यह भी देखें: Viral Video: किसने कहा वॉशिंग मशीन सिर्फ कपड़े धोने के काम आते हैं, बंदे का जुगाड़ू दिमाग देख आप भी हो जाएंगे शॉक्ड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










