Viral Video: पीछे से लक्जरी कार और आगे से बैलगाड़ी! बंदे का जुगाड़ू दिमाग देख लोगों ने पकड़ा अपना माथा

Updated:
विज्ञापन
viral video man turns luxury car into bullock cart

Viral Video: बंदे ने लक्जरी कार को बैलगाड़ी में बदल दिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको डेली ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिलेंगे जिससे देख आप हैरान हो जाएंगे. हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदे ने लक्जरी कार को बैलगाड़ी में बदल दिया है. बंदे का जुगाड़ू दिमाग देख सभी शॉक्ड में है. आइए देखते हैं इस वीडियो को…

विज्ञापन

Viral Video: इस दुनिया में एक से बढ़ कर एक जुगाड़ू लोग हैं. अगर बात अपने देश की करें तो शायद यहां के लोग पहले स्थान पर आते होंगे. क्यूंकि हमारे देश के हर गली-नुक्कड़ पर आपको ऐसे लोग जरूर देखने को मिल जाएंगे, जो अपने देसी जुगाड़ से लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं. अगर आप सोशल मीडिया यूज करते होंगे तो आपको जरूर ऐसे लोग दिख ही जाते होंगे जो अपना जुगाड़ू दिमाग इस्तेमाल कर रहे होंगे. अभी भी एक ऐसा ही जुगाड़ू वीडियो खूब वायरल हो रहा है. आइए देखते हैं इस वीडियो को…

लक्जरी कार को बना दिया बैलगाड़ी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में सबसे पहले लग रहा है कि एक बढ़िया कार जा रही है, फिर जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, थोड़ी ही देर में असली सच सामने आ जाता है. दरअसल, जो कार पीछे से दिखाई दे रही थी, वह असली कार नहीं बल्कि बैलगाड़ी है. बंदे ने बैलगाड़ी के बैठने वाले हिस्से पर कार का पीछे वाला हिस्सा फिट कर दिया है. यानी कार को बीच से काटकर, पीछे वाला हिस्सा अंदर फिट कर दिया गया. इसी जुगाड़ के चलते यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है.

Viral Video: देखें वीडियो

 लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो को X पर @VishalMalvi_ अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘Reason why India is not for the beginners.’ खबर लिखे जाने तक इसे 19 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इंडिया एक्सपर्ट लोगों के लिए भी नहीं है,” तो वहीं एक ने कहा, “इधर कुछ भी हो सकता है.” तीसरे ने लिखा, “भाई ने अपने दिमाग का 100% इस्तेमाल किया है.”

यह भी पढ़ें: Viral Video: किसने कहा वॉशिंग मशीन सिर्फ कपड़े धोने के काम आते हैं, बंदे का जुगाड़ू दिमाग देख आप भी हो जाएंगे शॉक्ड

यह भी देखें: Viral Video: वायरल होने के चक्कर में बंदे ने दावं पर लगाई जान, ट्रक के पीछे कर दिया हैरान कर देने वाला स्टंट

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola