Viral Video: वायरल होने के चक्कर में बंदे ने दावं पर लगाई जान, ट्रक के पीछे कर दिया हैरान कर देने वाला स्टंट

Published by : Ankit anand Updated At : 24 Sep 2025 10:50 PM

विज्ञापन

Viral Video: वायरल होने के चक्कर में बंदे ने दावं पर लगाई जान, ट्रक के पीछे कर दिया हैरान कर देने वाला स्टंट

Viral Video: कई बार लोग सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बटोरने के लिए अजीबो-गरीब वीडियो बनाते हैं, जिन्हें देखकर सामने वाले की आंखें खुली रह जाती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल है, जिसमें एक बंदा ट्रक के पीछे तेजी से बाइक पर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है. आइए देखते हैं इस वीडियो को…

विज्ञापन

Viral Video: आजकल युवाओं को रील्स बनाने का बड़ा शौख है. चंद लाइक्स और व्यूज बटोरने का ऐसा चस्का लगा है कि कई बार वो इसके लिए जान तक दांव पर लगा देते हैं. अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने भी देखा होगा कि यहां आए दिन अतरंगी वीडियो वायरल होते रहते हैं. लोग स्टंट करके मजे लेते हैं और दूसरों को दिखाते हैं. इसी तरह का एक बाइक स्टंट वाला वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. आइए देखते है इस वीडियो को… 

चंद लाइक्स और व्यूज के लिए दावं पर लगाई जान

वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का ट्रक के पीछे बड़ी मस्ती में अपनी बाइक दौड़ाता नजर आता है. बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि एक बार को देखने वाले की भी सांसे थम जाए. जरा सी भी ऊंच-नीच होती तो सीधे ट्रक के नीचे आकर बाइक सवार की जान भी जा सकती थी. लेकिन लड़के को इस बात की कोई परवाह ही नहीं थी. उल्टा वो बड़े मजे से ट्रक के पीछे बाइक चला रहा था.

वीडियो में कई बार तो उसने हैंडल से हाथ भी छोड़ दिए, फिर भी आराम से बाइक को कंट्रोल करता रहा. लोगों का कहना है कि ऐसे स्टंट करके वीडियो बनाने वाले ज्यादातर सिर्फ लाइक्स और व्यूज के चक्कर में ऐसा कारनामा करते हैं. इनके लिए वीडियो वायरल होना ही सबकुछ है, चाहे इसके लिए अपनी जान क्यों न खतरे में डालनी पड़े.

Viral Video: देखें वीडियो

ये वीडियो X पर @sarviind ने शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 10 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और लोग कमेंट कर के अपनी रिएक्शन भी दे रहे हैं.

यह भी देखें:Viral Video: झाड़ियों में छिपकर बैठा शिकार समझा बच निकलेगा, पर शेर ने सूंघी गंध और कर दिया खेल खत्म

यह भी देखें:Viral Video: भारत को यूं ही नहीं कहते जुगाड़ू देश, भाईसाब ने पलंग को ही बना डाला चार पहिया गाड़ी

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola