Viral Video: झाड़ियों में छिपकर बैठा शिकार समझा बच निकलेगा, पर शेर ने सूंघी गंध और कर दिया खेल खत्म

Published by : Ankit anand Updated At : 24 Sep 2025 4:05 PM

विज्ञापन

Viral Video: झाड़ियों में छिपकर बैठा शिकार समझा बच निकलेगा, पर शेर ने सूंघी गंध और कर दिया खेल खत्म

Viral Video: आपने अक्सर शेर को शिकार का पीछा करते, पकड़कर घसीटते या अचानक झपट्टा मारते देखा होगा, लेकिन वायरल हो रहे एक वीडियो में शेर सबसे पहले अपने शिकार की गंध सूंघी, फिर उसी महक का पीछा करते-करते सीधा उस तक पहुंचा और अंत में उसका शिकार कर दिया.

विज्ञापन

Viral Video: जंगल के राजा शेर से तो सभी लोग थर-थर कांपते हैं चाहे वो इंसान हो या जंगल के बाकी जानवर. शेर जान जंगल में सैर पर निकलता है तो तो बाकी जानवर अपनी-अपनी जगह दुबक जाते हैं. किसी के अंदर इतनी हिम्मत नहीं होती कि कोई आस-पास भी भटके. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शेर का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक जानवर शेर से बचने के लिए बड़ी चालाकी से झाड़ियों में छिपा होता है. लेकिन शायद वो भूल गया था था कि शेर सिर्फ आंखों से नहीं, सूंघकर भी शिकार पकड़ लेते हैं. आइए देखते हैं इस वीडियो को…

शेर से बचना मुश्किल ही नहीं… नामुमकिन है

वायरल हो रहे वीडियो में एक शेर जंगल में टहल रहा होता दिखाई देता है. वीडियो में एक और जानवर नजर आता है जो शेर से बचने के लिए चुप-चाप झाड़ियों में छिप कर बैठा रहता है. शेर को अचानक झाड़ियों से किसी जानवर की गंध लग जाती है, तो वो उसे ध्यान से सूंघने लगता है. शेर को समझ आ जाता है कि शिकार आसपास ही कहीं है.

जैसे ही वो झाड़ियों के बीच आगे बढ़ता है, वाइल्डबीस्ट घबराकर भागने की कोशिश करता है. शेर की नजर तब तक उस वाइल्डबीस्ट पर पद जाती है वो फुर्ती से झपट्टा मारकर उसे धर दबोचता है. वाइल्डबीस्ट को अपना शिकार बनाने में शेर को जरा सी भी देर नहीं लगती. करीब 29 सेकंड का ये वीडियो इसी के साथ खत्म हो जाता है.

Viral Video: देखें वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो को Instagram पर @manja_kema ने शेयर किया है.  इस वीडियो को अब तक 39 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है, 1 लाख से ऊपर लाइक्स मिले हैं और 700 से ज्यादा लोगों ने कमेंट भी किया है.

View on Instagram

यह भी देखें:Viral Video: बार-बार केयरटेकर की गोद में बैठना चाह रहा था नन्हा हाथी, मस्ती भरी जिद ने जीता सबका दिल

यह भी देखें:Viral Video: भारत को यूं ही नहीं कहते जुगाड़ू देश, भाईसाब ने पलंग को ही बना डाला चार पहिया गाड़ी

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola