Viral Video: बार-बार केयरटेकर की गोद में बैठना चाह रहा था नन्हा हाथी, मस्ती भरी जिद ने जीता सबका दिल

Updated:
विज्ञापन
cute baby elephant viral video

cute baby elephant viral video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक नन्हे हाथी का मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में वो बार-बार अपने केयरटेकर की गोद में बैठने की जिद करता नजर आता है. आखिर तक वो अपनी जिद पर अड़ा रहता है. आइए देखते हैं इस वीडियो को…

विज्ञापन

Viral Video: छोटे जानवरों की मासूमियत भरी हरकतें अक्सर दिल को छू लेती हैं. सोशल मीडिया पर भी इन दिनों एक छोटे हाथी की मासूमियत भरी हरकत का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में छोटू हाथी अपने केयरटेकर की गोद में बैठने की जिद करता दिखाई देता है. वैसे तो हाथियों के मजेदार और प्यारे वीडियो अक्सर इंटरनेट पर छाए हुए रहते हैं लेकिन यह वाला वीडियो देख आपके भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. आइए देखते हैं इस वीडियो को…

छोटू हाथी की जिद ने जीता सबका दिल

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि नन्हा हाथी बार-बार अपने केयरटेकर के पास जाता है और हर बार उसकी गोद में बैठने की कोशिश करता है. केयरटेकर पहले तो हंसते हुए उसे रोकता है, लेकिन नन्हा हाथी अपनी जिद पर अड़ा रहता है. आखिरकार उसकी प्यारी जिद पूरी हो ही जाती है और वह आराम से गोद में बैठ जाता है.

Viral Video: देखें वीडियो

लोगों ने किए प्यारे कमेंट्स

नन्हे हाथी की ये मस्ती भरा वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम पर @txxystory नाम के पेज से ये वीडियो शेयर किया गया है. देखने वालों ने ढेर सारे प्यारे कमेंट्स भी किए हैं. किसी ने लिखा, “इतना प्यारा सीन तो कार्टून में भी नहीं देखा.”, तो एक यूजर बोला, “जानवर सच में सबसे सच्चे और मासूम दोस्त होते हैं.” इस वीडियो ने फिर से ये दिखा दिया कि इंसान और जानवर के बीच का रिश्ता कितना गहरा और इमोशनल होता है.

यह भी देखें: Viral Video: THAR से ऑर्डर पहुंचाने आया Blinkit डिलीवरी पार्टनर, रईसी देख कस्टमर के उड़े होश

यह भी देखें: Viral Video: बकरी को जिंदा निगल गया यह दानव, अजगर से भी खतरनाक, वीडियो वायरल

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola