Viral Video: बकरी को जिंदा निगल गया यह दानव, अजगर से भी खतरनाक, वीडियो वायरल
Published by : Pritish sahay Updated At : 16 Sep 2025 4:51 PM
Viral Video: बकरी को जिंदा निगल गया यह दानव, अजगर से भी खतरनाक, वीडियो वायरल
Viral Video: प्रकृति की दुनिया में कभी-कभी ऐसे दृश्य दिख जाते हैं जो इंसान को हैरान कर देते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय कोमोडो ड्रैगन एक पूरे बकरे को चंद सेकंडों में निगल जाता है.
Viral Video: जंगल की दुनिया में एक से एक बड़े शिकारी हैं. अपने शिकार को पल भर में साबुत निगल जाना इनके लिए आम बात है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक कोमोडो ड्रैगन पूरे बकरे को जिंदा निगल गया है. इंटरनेट पर वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि एक बकरी की गंध पाकर कोमोडो आ गया है ड्रैगन अपनी धीमी चाल से चलता हुआ बकरे को अपने जबड़े से उठा लेता. देखते ही देखते पूरे बकरे को वो निगल गया. महज कुछ सेकंडों में कोमोडो पूरे बकरे को निगल गया. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. कई लोगों वीडियो देखकर आश्चर्य जताया है.
कुछ सेकंडों में कोमोडो ने निगल लिया पूरा बकरा
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है. बकरे को निगलने के दौरान कोमोडो का गला पूरा फैल जाता है, जिससे इसे बड़े जानवरों को निगलने में आसानी होती है. कोमोडो बड़ा शिकारी है जो अजगर की तरह अपने शिकार को साबुत निगल जाता है. आम तौर पर कोमोडो हिरण, सूअर, बकरी का शिकार करता है. यह पानी के अंदर रहने वाले जानवरों को भी अपना निशाना बनाता है.
काफी लचीला होता है कोमोडो का जबड़ा
कोमोडो ड्रैगन के जबड़े काफी लचीले होते हैं, जो सांपों की तरह फैल सकते हैं, और पेट इतना खिंचावदार होता है कि एक बार में 80 फीसदी शरीर के वजन तक का शिकार निगल सकता है. कोमोडो ड्रैगन का अस्तित्व खतरे में हैं. इनके विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है. इसके संरक्षण के उपाय किए जा रहे हैं. कोमोडो ड्रैगन सबसे ज्यादा रूप से इंडोनेशिया के कोमोडो, रिंका और फ्लोरेस द्वीपों पर पाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










