Viral Video: इतना बड़ा रिस्क लिया लेकिन रह गए हाथ खाली, शिकार छूटे तेंदुए का मुंह देखकर आ जाएगी हंसी
Published by : Pritish sahay Updated At : 15 Oct 2025 6:00 PM
Viral Video: इतना बड़ा रिस्क लिया लेकिन रह गए हाथ खाली, शिकार छूटे तेंदुए का मुंह देखकर आ जाएगी हंसी
Viral Video: जंगल के घने इलाकों में कुदरत का एक खूंखार दृश्य दिखाई पड़ता है. जहां शिकार और शिकारी जानवरों के बीच जिंदगी की जंग छिड़ी रहती है. प्रकृति का यह नजारा कभी-कभी इतना रोमांचक होता है कि वह किसी सिनेमाई दृश्य जैसा दिखाई देता है. ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जब एक तेंदुए ने पेड़ से मगरमच्छ पर छलांग लगाई. वीडियो आपको भी हैरान कर देगा.
Viral Video: जंगल और जंगली जानवरों का वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक तेंदुआ शिकार करने के लिए पेड़ से पानी में छलांग लगाता है. नपे तुले कदमों और सधे हुआ निशाना लगाकर वो सीधा मगरमच्छ को अपनी पकड़ में ले लेता है. किसी सिनेमाई दृश्य की तरह यह नजारा रोमांचित करने वाला है. खतरनाक तेंदुआ सधी हुई छलांग लगाकर मगरमच्छ को पकड़कर अपना निवाला बनाने की कोशिश करता है.
पानी के अंदर छिड़ गई दोनों में जंग
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जंगल में मौजूद एक तालाब पर मगरमच्छ है, बगल में एक बड़े से पेड़ पर तेंदुआ मगर पर घात लगाकर बैठा है. देखते देखते तेंदुए ने मगर पर छलांग लगा दी. पानी के अंदर तेंदुआ और मगरमच्छ के बीच काफी देर जंग छिड़ी रही. तेंदुए ने मगर को शिकार बनाने की पूरी कोशिश की. लेकिन मगरमच्छ तेंदुए की सोच से ज्यादा ताकतवर निकला. काफी कोशिश के बाद भी तेंदुए के हाथ खाली रह गए. कुछ देर के बाद वो खाली हाथ पानी से बाहर निकला.
तेंदुए का मुंह देखकर आ जाएगी हंसी
तेंदुआ पानी के बाहर आने के बाद बुरा सा मुंह बनाकर रह गया. उसकी काफी कोशिश के बाद ही उसे आज शिकार नहीं मिल पाया. लगता है उसे आज भूखा ही रहना पड़ेगा. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इसे अब तक 25 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है.
कई यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. कई यूजर्स तेंदुए की छलांग की काफी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ‘जगुआर ने मगरमच्छ पर हमला करने का अभूतपूर्व तरीका अपनाया.’ एक और यूजर ने लिखा ‘जगुआर सबसे मजबूत बिल्लियां हैं! ये असली शिकारी हैं.’
इसे भी पढ़ें-
Viral Video: हाथी की मौत देख फफक कर रो पड़ी हथिनी, भावुक कर देगा यह वायरल वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










