कुंगफू मास्टर की तरह किक चलाता है यह पक्षी, हैरान कर देगा सांपों को मारने का इसका तरीका, वीडियो वायरल
Published by : Pritish sahay Updated At : 12 Oct 2025 4:44 PM
कुंगफू मास्टर की तरह किक चलाता है यह पक्षी, हैरान कर देगा सांपों को मारने का इसका तरीका, वीडियो वायरल
Viral Video: सेक्रेटरी बर्ड एक ऐसा पक्षी जो सांपों का बड़ा शिकारी है. इस अपने पैरों से मार-मारकर जहरीले से जहरीले सांप को मार डालता है. इसके पैर काफी लंबे और ताकतवर होते है, जिससे यह बहुत जोर से हमला करता है. ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
Viral Video: जंगल और जंगली जानवरों का वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. यूजर्स जानवरों और पक्षियों के वीडियो को बड़े चाव से देखते भी हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक सेक्रेटरी बर्ड किस तरह जहरीले सांप को अपने पैरों से ठोकर मारकर मार डालता है. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. इसे @AmazingSights के आईडी से शेयर किया गया है. इसमें दिख रहा है कि अचानक सेक्रेटरी बर्ड के सामने अगर सांप आ जाए तो उसका रिएक्शन कैसा होता है.
वायरल हो रहा वीडियो
सेक्रेटरी बर्ड एक बड़ा शिकारी पक्षी है, इसके पैर काफी लंबे और ताकतवर होते हैं. अक्सर यह अपने दुश्मनों पर पैरों के तेज प्रहार करते हैं, और उसे मार भी डालते हैं. सेक्रेटरी बर्ड अपने दुश्मनों पर कितनी तेज तेज प्रहार करते हैं इसे देखने के लिए एक रबर को कोबरा को इस पक्षी के सामने रख दिया.वीडियो में दिख रहा है कि रबर के कोबरा को जब सेक्रेटरी बर्ड के सामने रखा गया तो इस पक्षी ने लगातार उसपर ठोकर मारनी शुरू कर दी. रबर के सांप की जगह अगली सांप होता तो उसका हाल बेहाल हो जाता है.
सांपों को पैरों से मारता रहा ठोकर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कितनी तेज रफ्तार और जोर से यह पक्षी किक चला रहा है. इसका निशाना सांप का सिर है. सिर सांप का सबसे कमजोर हिस्सा होता है उसपर चोट करने से सांप लाचार हो जाता है. यह पक्षी वही काम कर रहा है. यह कोबरा के सिर पर तेज प्रहार करता है और अक्सर उसे मार डालता है. यह पक्षी जहरीले सांपों का शिकार करने में इतना माहिर होता है कि इसे अक्सर किलर क्वीन भी कहा जाता है. इन पक्षियों का कद काफी लंबा होता है, और सबसे लंबे इनने पैर होते हैं. और काफी ताकतवर भी. यह एक शिकारी पक्षी ह, बड़े-बड़े सांपों का ये आसानी से शिकार कर लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










