Viral Video: हाथी की मौत देख रो पड़ी हथिनी, भावुक कर देगा यह वायरल वीडियो

Published by : Pritish sahay Updated At : 16 Oct 2025 4:44 PM

विज्ञापन

Viral Video: हाथी की मौत देख रो पड़ी हथिनी, भावुक कर देगा यह वायरल वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. इस बार एक हथिनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो काफी भावुक करने वाला है. इसमें दिख रहा है कि अपने साथी हाथी की मौत पर हथिनी फफक पड़ी.

विज्ञापन

Viral Video: इमोशन, लगाव, प्यार, अपनों की फिक्र… कुदरत ने सिर्फ इंसानों को नहीं दी है. जंगली जानवरों में भी यह गुण है. साथी से बिछड़ने का गम इन्हें भी सताता है. ये भी जुदाई के बाद रोते हैं, अपना शोक जाहिर करते हैं, और कभी-कभी तो शव के पास बैठकर विलाप भी करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक हाथी की मौत पर उसकी साथी हाथिनी विलाप करती नजर आ रही है. यह पल काफी भावुक करने वाला है. मरे हुए हाथी की साथी हथिनी उसे जगाने की तमाम कोशिशें करती है. अपनी सूंड से उसे हिलाकर, उसके शरीर को छूकर उसे जगाने की असफल कोशिश करती नजर आ रही है.

भावुक करने वाला दृश्य

वीडियो में दिख रहा है कि एक हाथी का शरीर जमीन पर पड़ा हुआ है. 25 साल साथ गुजारने वाली उसकी साथी हथिनी को विश्वास भी नहीं हो रहा है कि उसका जीवन साथी उसे हमेशा के लिए छोड़ चुका है. वो उसके शव के सामने बैठकर विलाप कर रही है. उसे बार-बार जगाने की कोशिश कर रही है. लेकिन, मर चुके हाथी पर उसकी भावनाओं का कोई असर नहीं हो रहा है. अपनी सूढ़ को हथिनी अपने साथी पर बार-बार फिरा रही है ताकी वो एक बार फिर जाग जाए… लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी हाथी उठ नहीं रहा. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है.

साथ छोड़ने से किया इनकार

इन दोनों की जोड़ी ने जंगल में 25 साल साथ गुजारे हैं. एक साथ 25 बसंत की बहार देखा, बारिश का आनंद लिया, जाड़े की ठिठुरन झेली… अब अचानक साथ छूट जाने पर हथिनी इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही है. वो अपने साथी की मौत पर शोकाकुल है. उसका साथ छोड़ने को तैयार नहीं है. इस वीडियो को @AmazingSights के आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ घंटों में ही वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी जताई है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

वीडियो काफी भावुक करने वाला है. कई लोगों ने कमेंट में RIP लिखा है. कई लोगों ने दुखद लिखा है. हथिनी का ऐसा विलाप किसी को भी रुला सकता है. वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जानवरों में सबसे ज्यादा भावुक जीव हाथी ही हैं. ये झुंड में परिवार की तरह रहते हैं और एक दूसरे का ख्याल भी रखते हैं. 25 सालों का साथ छूटने का अफसोस हथिनी में साफ दिखाई दे रहा है.

इसे भी पढ़ें-

Viral Video: खेत में सांपों का तांडव! बड़े-बड़े अजगरों ने गाय को जकड़ा, क्या है वायरल वीडियो का रहस्य?

कुंगफू मास्टर की तरह किक चलाता है यह पक्षी, हैरान कर देगा सांपों को मारने का इसका तरीका, वीडियो वायरल

Viral Video: घात लगाकर बैठा था खतरनाक शिकारी, हिरणों का झुंड बन गया निशाना, वीडियो देखकर कांप जाएगा कलेजा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola