Viral Video: घात लगाकर बैठा था खतरनाक शिकारी, हिरणों का झुंड बन गया निशाना, वीडियो देखकर कांप जाएगा कलेजा
Published by : Pritish sahay Updated At : 12 Oct 2025 10:37 PM
Viral Video: घात लगाकर बैठा था खतरनाक शिकारी, हिरणों का झुंड बन गया निशाना, वीडियो देखकर कांप जाएगा कलेजा
Viral Video: जंगल में शिकारी और शिकार के इर्द-गिर्द पूरा जीवन चक्र घूमता रहता है. यहां एक जानवर शिकारी है तो दूसरा शिकार. एक को जीवित रहने के लिए भागना है तो दूसरे को अपनी जान बचाने के लिए. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है.
Viral Video: जंगल में कौन सा शिकारी जानवर घात लगाकर शिकार के लिए बैठा है किसी को नहीं पता होता. और जब पता चलता है तो काफी देर हो चुकी होती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि हिरणों का एक झुंड नदी पार कर रहा है. लेकिन, जैसे ही झुंड नहीं क्रॉस कर दूसरी ओर पहुंचता है, वहां जंगल का सबसे घातक शिकारियों में से एक हिरण को दबोच लेता है. तेंदुआ को देखकर पूरे झुंड में दहशत फैल गई. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
घात लगाकर बैठा था जंगल का सबसे खतरनाक शिकारी
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही हिरण का झुंड नदी पार कर दूसरी ओर पहुंचा, पहले से टीले पर घात लगाकर बैठा एक तेंदुआ झाड़ी से निकलकर सामने आया और एक हिरण को दबोच लिया. वीडियो देख किसी का भी कलेजा कांप सकता है. तेंदुआ को देख कर झुंड के बाकी सदस्य तो भाग गए, लेकिन एक हिरण तेंदुआ की पकड़ से बच नहीं पाया. तेंदुए ने उसकी गर्दन को अपनी मजबूत जबड़े से जकड़ लिया, और उसका दम घोंटने लगा.
View on Instagram
वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो को wildlife.furry के आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. 13 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. एक कविता के अंदाज में इसका कैप्शन लिखा है. ‘तेंदुआ साये की तरह हिल रहा था-खामोश, धैर्यवान, अपरिहार्य, हिरण ठिठक गया, जंगल के सन्नाटे में उसकी सांसें कांप रही थीं. एक चमक- मांसपेशियां, दांत और डर आपस में टकराए. जंगल फिर से खामोश हो गया, सिवाय पत्तों की फुसफुसाहट के… और रुकी हुई दिल की धड़कन की गूंज के…
जंगल में हर कदम पर मौत
वीडियो से एक बार फिर साफ हो गया है कि जंगल में हर कदम पर मौत मंडराती है. यहां जीने के लिए तेज-तर्रार और ताकतवर होना सबसे बड़ी जरूरत है. शिकारी और शिकार के ईर्द-गिर्द पूरा जंगल का जीवन चक्र घूमता रहता है. वीडियो देखकर कई कमजोर दिल वालों की धड़कने तेज हो सकती है. कई यूजर्स ने वीडियो देखकर इस पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘बेचारी हिरण.’ कई यूजर्स ने इमोडी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










