IPL 2023 में इन स्टार खिलाड़ियों ने मचायी धूम, शुभमन गिल से लेकर रिंकू सिंह तक का धमाल, देखें वीडियो
Author Amleshnandan sinha
Updated:
विज्ञापन
IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की चैंपियन बन गयी है. फाइनल मुकाबले में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया. मुंबई इंडियंस के बाद अब चेन्नई पांच खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बन गई. यहां जानें आईपीएल 16 में किन खिलाड़ियों का प्रभाव ज्यादा रहा
विज्ञापन
IPL 2023 के फाइनल मुकाबले में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया. स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आखिरी दो गेंद पर 10 रन बनाकर सीएसके को जीत दिलायी. हारने वाली टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया, जबकि गुजरात के ही मोहम्मद शमी ने पर्पल कैप जीता. इस सीजन में कई युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. गिल के अलावा यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह ने भी फैंस को काफी प्रभावित किया. निकोलस पूरन और फाफ डुप्लेसी भी बल्लेबाजी में काफी कमाल कर गये.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन