VIDEO: इस सुपरस्टार के फ्लॉप बेटे ने रिजेक्ट किया था ‘धड़कन’ का ऑफर

Published by : Divya keshri Updated At : 25 Apr 2024 11:36 AM

विज्ञापन

VIDEO: इस सुपरस्टार के फ्लॉप बेटे ने रिजेक्ट किया था ‘धड़कन’ का ऑफर

फिल्म धड़कन में देव के रोल में सुनील दर्शकों को काफी पसंद आए थे, लेकिन क्या आप जानते हैं ये किरदार सबसे पहले दिग्गज अभिनेता राजकुमार के बेटे पुरु राजकुमार को ऑफर हुई थी. हालांकि पुरु ने ये रोल को करने से मना कर दिया था.

विज्ञापन

Dhadkan: धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित धड़कन, जिसमें शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में थे. फिल्म साल 2000 में आई थी और ये सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई. 9 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 26 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म में देव के रोल में सुनील दर्शकों को काफी पसंद आए थे, लेकिन क्या आप जानते है ये किरदार सबसे पहले दिग्गज अभिनेता राजकुमार के बेटे पुरु राजकुमार को ऑफर हुई थी. राज कुमार के बेटे पुरु राजकुमार ने 1996 में ‘बाल ब्रह्मचारी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. उन्होंने अपने करियर में कोई सफल फिल्म नहीं की. पुरु ने काफी कोशिश की अपने पिता की तरह सुपरस्टार बनने की, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए. दर्शकों को उनकी फिल्में पसंद नहीं आई. सुनील वाला रोल पुरु को ऑफर हुआ था. हालांकि उन्होंने इसे मना कर दिया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola