Jawan: पठान-गदर 2 के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को तोड़ेगी शाहरुख खान की जवान, पहले दिन मचाएगी धमाल

जवान बॉक्स ऑफिस पर फिर से इतिहास लिखने जा रही है. शाहरुख खान, नयनतारा स्टारर नई फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का ढेर सारा प्यार मिला. अब ये मूवी ओपनिंग डे पर पठान, गदर 2 के शुरुआती दिन के कलेक्शन को पार कर जाएगी.
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. शाहरुख खान पठान के बाद एक बार फिर धमाकेदार फिल्म लेकर आए. इसमें नयनतारा जबरदस्त एक्टिंग कर रही हैं. जवान के साथ, शाहरुख खान बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस इतिहास को फिर से लिखने के लिए तैयार हैं. जवान के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की भविष्यवाणी के मुताबिक, फिल्म ‘पठान’ और सनी देओल, अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ देगी. जवान के लिए एडवांस बुकिंग 4 दिन पहले यानी 1 सितंबर को शुरू हुई थी. शुरुआती रुझान में, एटली की नई फिल्म लगभग 60 करोड़ रुपये कमाने की संभावना है. कोईमोई की एक रिपोर्ट में ये बातें कही गई है, हालांकि, 2 दिन और बचे होने पर, यह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. आपको बता दें कि ये आंकड़ा सिर्फ हिंदी का ही है. साउथ और वर्ल्डवाइड क्लकेशन और भी ज्यादा होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










