पेरिस समझौता तोड़ने पर पीएम ने ट्रंप को दिया जवाब, चीन को बताया मित्र

पीट्सबर्ग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका द्वारा ‘पेरिस समझौता’ तोड़ने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया जतायी है. उन्होंने संकेतों मे अमेरिका को जवाब देते हुए कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन को लेकर पहले से ही सजग हैं. मैं इस मुद्दे पर किसी का पक्ष नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ीयों का पक्ष लूंगा.चीन के साथ […]
पीट्सबर्ग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका द्वारा ‘पेरिस समझौता’ तोड़ने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया जतायी है. उन्होंने संकेतों मे अमेरिका को जवाब देते हुए कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन को लेकर पहले से ही सजग हैं. मैं इस मुद्दे पर किसी का पक्ष नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ीयों का पक्ष लूंगा.चीन के साथ अपने संबंधों के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा किपिछले चालीस सालों से हमारे और चीन के बीच सीमा में एक भी गोली नहीं चली है और हमारे संबंध स्थिर रहे हैं. गौरतलब है कि ट्रंप ने पेरिस में हुए जलवायु समझौते को तोड़ते हुए कहा था कि इस समझौते से अमेरिका को कोई लाभ नहीं होने वाला है. इसका फायदा भारत और चीन को होगा. प्रधानमंत्री का पीट्स बर्ग में दिया बयान ट्रंप के समझौते तोड़ने वाले फैसले के जवाब के रूप में देखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज कि दुनिया पिछले 20 साल पहले वाली दुनिया की तुलना में बिलकुल अलग है. आज हर देश एक दूसर��� से जुड़े हुए है और एक दूसरे पर आश्रित भी है.
ट्रंप के फैसले से बढ़ सकते हैं भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










