अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बांटा अपना नंबर, कहा- मुझे सीधे कॉल करें

Updated:
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बांटा अपना नंबर, कहा- मुझे सीधे कॉल करें

वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व के नेताओं को अपना फोन नंबर दिया है और उनसे सीधे उन्हें फोन करने को कहा है. ट्रंप का यह आमंत्रण राजनयिक प्रोटोकाल का उल्लंघन है और अमेरिकी कमांडर की सुरक्षा और गोपनीयता की चिंताएं पैदा हो रही हैं. डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा पावरफुल हैं नरेंद्र मोदी, जानिये, […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व के नेताओं को अपना फोन नंबर दिया है और उनसे सीधे उन्हें फोन करने को कहा है. ट्रंप का यह आमंत्रण राजनयिक प्रोटोकाल का उल्लंघन है और अमेरिकी कमांडर की सुरक्षा और गोपनीयता की चिंताएं पैदा हो रही हैं.

डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा पावरफुल हैं नरेंद्र मोदी, जानिये, भारत के पीएम के बारे में क्या सोचते हैं विदेशी

इस मामले से जुडे अमेरिका के पूर्व एवं वर्तमान के अधिकरियों ने बताया कि ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको के नेताओं से सीधे उन्हें फोन करने को कहा है. अधिकारियों ने कहा कि दोनों से केवल कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रंडो ने अभी तक इस प्रस्ताव का फायदा उठाया है.

VIDEO : आप भी जानिए, क्यों डोनाल्ड ट्रंप से हाथ छुड़ा कर दूर भागीं पत्नी मेलानिया ट्रंप

ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमन्युएल मैकरॉन के साथ भी निजी फोन नंबर की अदला-बदली की, जबकि फांस के अधिकारियों के मुताबिक दोनों ने इस माह की शुरआत में मैकरॉन की जीत के तुरंत बाद बात की थी। हालांकि अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि अब मैक्रान उन्हें फोन करेंगे अथवा नहीं. हालांकि अधिकारियों ने अपना नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह बात कही क्योंकि वह इस प्रकार की जानकारी देने के लिये अधिकृत नहीं हैं.

व्हाइट हाउस अथवा ट्रंडो के कार्यालय ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola